सप्ताह के शुरु में ही बने सर्वार्थसिद्धि और राजयोग, इन राशि वालों की लग जाएगी लॉटरी

हर्षल योग में आरंभ यह सप्ताह सम्मान में वृद्धि करवाएगा। बिगड़े हुए कार्य इस सप्ताह सम्पन्न होने की संभावना है। निरंतर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास

<p>weekly horoscope, aaj ka rashifal, kundli</p>
संपूर्ण दिवारात्रि धनु राशि में है। सूर्योदय से रात्रि १०.५९ तक सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग , तदन्तर अगले दिन सूर्योदय तक राजयोग नामक शुभ योग है।
मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
हर्षल योग में आरंभ यह सप्ताह सम्मान में वृद्धि करवाएगा। बिगड़े हुए कार्य इस सप्ताह सम्पन्न होने की संभावना है। निरंतर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करें। व्यापारियों के लिए मिश्रित लाभ के साथ निवेश के विकल्प खुलेंगे। नौकरीपेशा में वरिष्ठों के सहयोग से पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक सेवाओं में अवसर।
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
व्यावसायिक हित सिद्धि का योग। लाभ के लिए नए मित्रों का सहयोग मिलेगा। बाहरी यात्रा के माध्यम से नए सिरे से व्यावसायिक बदलाव लाएंगे। व्यापारियों के लिए पुराने सौदे का लाभ वर्तमान में मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा में उठा-पटक के साथ प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को कोर इंजीनियरिंग में अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
अनुकूल समय रहेगा। बड़े-बड़े कार्य इस सप्ताह होंगे। शांति का अनुभव करेंगे। प्रसन्नता वाला माहौल रहेगा। संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। व्यापारियों के लिए लाभ प्राप्ति का सप्ताह है। जरूरी निवेश के लिए निर्णय ले सकते हैं। नौकरीपेशा में प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को बैंकिंग प्रबंधन तथा निजी प्रबंधन में सेवा अवसर।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य के संपादित करने में परिश्रम लगेगा। शांति पुष्टि से कार्य व संसाधन में संतुलन बनाएं। व्यापारियों के लिए गुरु , शुक्रवार का दिन अन्य क्षेत्रों में भी लाभ की स्थितियां बनाएगा। नौकरीपेशा में सहयोगी से परेशानी का अनुभव। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में विशेष परिवर्तन तथा परिश्रम।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नवम-पंचम का चंद्रमा मिली-जुली विचारधारा का समायोजन करेगा। प्रकृतिनुसार कार्य योजना होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य नए कार्य की शुरुआत से निवेश करवाएगा। नौकरीपेशा में परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को पंचायत संबंधी शासकीय विभागों में अवसर मिल सकता है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। किए गए परिश्रम का लाभ मिलेगा। व्यापारिक योजनाओं में भी अन्य क्षेत्रों में भी भाग्य आजमाइश की संभावना है। व्यापारियों के लिए शेयर मार्केट से जुड़े क्षेत्र में रिस्क बढ़ेगी। अत: ध्यान रखें। नौकरीपेशा में बौद्धिकता का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को निजी क्षेत्रों में अवसर मिल सकता है।
तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
अच्छा अनुभव करेंगे। ध्यान रखते हुए दिनचर्या का नियमन करें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय लाभप्रद रहेगा। व्यापारियों के लिए धातुओं का बाजार उतार-चढ़ाव के संकेत दे रहा है अत: ध्यान रखें। नौकरीपेशा में अन्य क्षेत्र में भाग्य आजमाइश करें। महिला तथा छात्रवर्ग को एनिमेशन क्राफ्ट सेक्टर में अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
धन के व्यय होने से चिंता बढ़ेगी। अन्य क्षेत्रों में भी आर्थिक मजबूती के लिए प्रयास करेंगे। वैदेशिक मामलों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भूमि भवन से संबंधित मैटेरियल का सेक्टर लाभ दे सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को भू-अभिलेख से जुड़े क्षेत्र में अवसर।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
राशि पर चंद्रमा का गोचर विशिष्ट प्रणाली का निर्माण करेगा। जो संबंधित क्षेत्र में सफलता प्रदान करेगा। अनुकूल समय प्रसन्नता वाला माहौल देगा। व्यापारियों के लिए धातु बाजार का लाभ मिलने वाला समय है। नौकरीपेशा में लाभ तथा उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को शिक्षा संकाय से जुड़े राज्य स्तरीय क्षेत्र में अवसर।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अस्थिरता का अनुभव रहेगा। बैचेनी बढ़ेगी। मंगलवार से अनुकूल समय लाभ की शुरुआत करवाएगा। तब तक महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यापारियों के लिए गुरुवार, शुक्रवार भागीदारिता से जुड़े कार्य में सफलता देगा। नौकरीपेशा में अस्थिरता से परेशानी। महिला तथा छात्रवर्ग को मैकेनिकल सेक्टर में अवसर मिल सकता है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति पक्ष में होने की संभावना है। पारिवारिक आयोजन सुखद होगा। व्यापारियों के लिए रेलवे स्कै्रप से संबंधित निजी निविदाओं में लाभ का समय। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन में पेसिफिक अवसर।
मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सम्पत्ति में वृद्धि का संकेत है। वाहन की प्राप्ति संभव है। अन्य मित्रों के माध्यम से पारिवारिक समायोजन लाभप्रद रहेगा। व्यापारियों के लिए अनाज मंडी से जुड़े क्षेत्र लाभ का संकेत दे रहे हैं। नौकरीपेशा में वरिष्ठों के द्वारा पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्यसभा सचिवालय या राज्य सचिवालय से जुड़े क्षेत्र में योग्यतानुसार अवसर।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.