सावन में ब्रज के इन शिव मंदिरों का कर लें दर्शन, मिलेगा विशेष लाभ

sawan month : सभी तीर्थ स्थलों में मथुरा-वृंदावन सबसे ऊपर है। माना जाता है कि यहां पर शिव स्थानों के दर्शन मात्र से ही संपूर्ण तीर्थ दर्शन का लाभ मिलता है।

<p>सावन में ब्रज के इन शिव मंदिरों का कर लें दर्शन, मिलेगा विशेष लाभ</p>
सावन महीने ( sawan month ) में भगवान शिव ( Lord Shiva ) की पूजा का महत्ता है। माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव जी के तीर्थ स्थलों के दर्शन किए जाए तो पुण्य की प्राप्ति होती है। आज हम आपको भगवान शिव के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दर्शन मात्र से ही पुण्य की प्राप्ति होती है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सभी तीर्थ स्थलों में मथुरा-वृंदावन सबसे ऊपर है। माना जाता है कि यहां पर शिव स्थानों के दर्शन मात्र से ही संपूर्ण तीर्थ दर्शन का लाभ मिलता है। आज हम आपको ब्रज के कुछ प्रमुख शिव स्थानों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके दर्शन मात्र से ही आपको विशेष लाभ मिलेगा।
भूतेश्वर महादेव मंदिर ( bhuteshwar mahadev )

भगवान शिव का भूतेश्वर महादेव मंदिर मथुरा में भूतेश्वर चौराहे पर स्थित है। यह बहुत ही प्राचीम मंदिर है। भूतेश्वर महादेव को मथूरा का क्षेत्रपाल कहा जाता है। माना जाता है कि मथुरा आनेवाले श्रद्धालु जब तक भूतेश्वर महादेव का दर्शन नहीं करते, तब तक उनकी यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है।
chakleshwar mahadev
चकलेश्वर महादेव मंदिर ( Chakleshwar Mahadev )

चकलेश्वर महादेव का मंदिर भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में एक है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि इंद्र से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण ने प्रार्थना कर के भगवान शिव को यहां बुलाया था।
Kameshwar Mahadev
कामेश्वर महादेव मंदिर ( Kameshwar Mahadev )

कामेश्वर महादेव मंदिर मथुरा के उपवन में स्थित है। बताया जाता है कि राजा वज्रनाथ ने 4800 वर्ष पहले यहां पर शिवलिंग की स्थापना की थी। कामेश्वर महादेव मंदिर को बज्र की चौरासी कोस परिक्रमा का अहम पड़ाव माना जाता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.