आज शनि देव हुए वक्री, अगले 142 दिन इन राशियों के लिए पड़ेंगे बहुत भारी

समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है।

<p>shanidev</p>
आज अक्षय तृतीया पर शनिदेव धनु राशि में वक्री हो गए हैं। इसका सभी राशियों पर न्यूनाधिक असर पड़ेगा। विशेष तौर पर कुछ राशियों के लिए तो यह साढ़े साती से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
मेष
कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
वृषभ
मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

मिथुन
पारिवारिक सोहाद्र्र बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
कर्क
अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह
सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
कन्या
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीडि़त रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

तुला
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

धनु
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराए की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।
मकर
चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें। उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।

कुम्भ
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय स्व भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है। उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्यवाही करें।
मीन
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.