तीर्थ यात्रा

इस सप्ताह इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी, हो जाएंगे मालामाल

यह सप्ताह कृतिका नक्षत्र में आरंभ हो रहा है। साथ ही इस सप्ताह मंगल ग्रह ने भी राशि परिवर्तन किया है।

Dec 03, 2017 / 09:37 am

सुनील शर्मा

aaj ka muhurat

यह सप्ताह कृतिका नक्षत्र में आरंभ हो रहा है। साथ ही इस सप्ताह मंगल ग्रह ने भी राशि परिवर्तन किया है। ऐसे में यह सप्ताह बहुत ही खास बन गया है और सभी के लिए कुछ न कुछ लेकर आया है।
मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कृतिका नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह स्त्री पक्ष से लाभान्वित करेगा। परिवार में योजनागत विकास की परिस्थितियां बनेंगी। व्यापारियों के लिए रासायनिक खाद या कृषि संयंत्र से संबंधित क्षेत्र तात्कालिक लाभ प्रदान करेगा। नौकरी पेशा में इच्छित सफलता के योग। महिला तथा छात्रवर्ग को न्यायिक विभाग में सेवा के अवसर।
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
दिवस मध्य में चंद्रमा का प्रभाव ऊर्जान्वित करेगा। नए कार्य क्षेत्र का चयन होगा। निवेश के विकल्प तैयार रहेंगे। व्यापारियों के लिए हीरे की खदान से संबंधित सभी इकाइयों का क्षेत्रीय लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को दूरस्थ शिक्षा में शासकीय अवसर।
मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
कार्य के शीघ्र समाप्त होने की प्रतीक्षा करेंगे। झल्लाहट का अनुभव होगा। सप्ताह मध्य में अनुकूल परिस्थितियों से प्रसन्नता तथा सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए शुक्रवार का दिन बाजार से संबंधित लाभ दिलवाएगा। नौकरी पेशा में उच्च प्रबंधकीय पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को बाहरी स्त्रोत प्रबंधन में अवसर।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूमि तथा सम्पत्ति का योग बन रहा है। भागीदारिता से संबंधित व्यवसाय में आंशिक लाभ की प्राप्ति। कार्य के संबंध में बाहरी यात्रा संभव। व्यापारियों के लिए जल से संबंधित सभी वस्तुओं का व्यवसाय लाभकारी रहेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय और अद्र्धशासकीय चयन सेवाओं में अवसर।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अनुकूल समय है। कार्य की प्रगति अवसरों को आगे बढ़ाएगी। खुली विचारधारा के साथ आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए स्वर्ण, रजत, ताम्र और सफेद सोना से संबंधित क्षेत्र में उठाव के संकेत। नौकरी पेशा में पदवृद्धि का योग। महिला तथा छात्रवर्ग को कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस में सेवा के राष्ट्रीय अवसर। प्रयास करने से सफलता।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नए मित्रों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। कार्य करने के तरीके में परिवर्तन करेंगे। विशेष लाभ के लिए अतिरिक्त योजना बनाएंगे। व्यापारियों के लिए जूट, कपास, कागज, प्लास्टिक से संबंधित क्षेत्र लाभकारी रहेंगे। नौकरी पेशा में तकनीकी प्रबंधन के पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को निजी प्रशासन में अवसर।
तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। कार्य संबंध में लाभ के अवसर मिलेंगे। बुध, गुरुवार में निर्णय सुरक्षित रखें। व्यापारियों के लिए कलात्मक डिजाइनिंग से संबंधित धातु बाजार लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा में मनोबल बढऩे से प्रसन्नता। महिला, छात्रों को तकनीकी पदों में सुनहरा अवसर।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
परिस्थितियों में अनुकूलता बनने लगेगी। योजना के आधार पर कार्य सिद्धि करें। आर्थिक लाभ के लिए अलग-अलग अनुबंधों पर कार्य किया जा सकता है। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल के सभी सौदे लाभप्रद होंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय सेवाओं में अवसरों के लिए प्रयास आवश्यक हैं।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कार्य संपादित करने के लिए समय कम पड़ेगा। समय प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य कार्य के विस्तार से संबंधित रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी पेशा में वरिष्ठों के मार्गदर्शन से लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को तकनीकी, अकादमिक में अवसर।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भाग्य का उदय होगा। तनाव के साथ सफलता की प्राप्ति। अस्थिरता कष्ट प्रदान करेगी। चिंता न करें, धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी। एकाएक निर्णय न लें। व्यापारियों के लिए उतार-चढ़ाव से व्यापार की शुरुआत होगी। नौकरी पेशा में परिश्रम का लाभ मिलेगा। महिला, छात्रों को अद्र्ध सैनिक बल में राज्य और राष्ट्रीय अवसर।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्य तथा लाभ के संयोग बनेंगे। रिश्तेदारी के माध्यम से रास्ते खुलेंगे। अधिक सोचना परेशानी दे सकता है।सामयिक दृष्टिकोण से निर्णय लेकर आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीकल सेक्टर से संबंधित बाजार लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा को पदोन्नति। महिला, छात्रों को सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े क्षेत्र में अवसर।
मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कार्य के लिए बाहरी यात्रा होगी। सफलता के सभी सौपान अनुकूल होने से प्रसन्नता। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। धार्मिक दृष्टिकोण प्रबल होगा। व्यापारियों के लिए मंडी बाजार से जुड़े सौदे लाभकारी साबित होंगे। नौकरी पेशा में पद तथा धन की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को गैर शैक्षणिक और शैक्षणिक विभाग में अवसर।

Home / Astrology and Spirituality / Pilgrimage Trips / इस सप्ताह इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी, हो जाएंगे मालामाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.