पत्रिका प्लस

रवीन्द्र ने सोशल मीडिया पर सजाई संगीत की महफिल

सिंगर सोनू निगम, कैलाश खैर, ऊषा उत्थुप भी ऑनलाइन कॉन्सर्ट का बने हिस्सा, लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित करने के लिए चला अभियान

जयपुरMar 22, 2020 / 07:56 pm

Anurag Trivedi

रवीन्द्र ने सोशल मीडिया पर सजाई संगीत की महफिल

जयपुर. लोगों को घरों में रूकने और कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए देशभर के बॉलीवुड कलाकार अपने घरों में ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ऑडियंस से रूबरू हुए और म्यूजिक परफॉर्मेंस दी। इवेंड एंड एंटरटेनमेंट मैनजमेंट एसोसिएशन की पहल पर स्टे एट होम कॉन्सर्ट के जरिए सिंगर सोनू निगम से लेकर कैलाश खैर और ऊषा उत्थुप जैसे नामचीन सितारों ने गानों की प्रस्तुतियां देते हुए कोरोना के प्रति जागरुक रहने के लिए प्रेरित किया। इस पहले में जयपुर के सिंगर रवीन्द्र उपाध्याय भी सोशल मीडिया पर म्यूजिकल अंदाज में रूबरू हुए। रवीन्द्र ने न केवल पर बॉलीवुड नम्बर्स को पेश किया, बल्कि कोरोना वायरस से बचने का मैसेज भी दिया। रवीन्द्र अक्सर सोशल मुद्दों पर फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आते हैं और रूबरू होते है। इस बार वे लाइव म्यूजिक के साथ अपने फैंस से रूबरू हुए। ‘आंखों में सपनाÓरवीन्द्र उपाध्याय ने इस स्पेशल कॉन्सर्ट में किशोर कुमार के गाना ‘कहां तक ये मनÓ, ‘इकबालÓ फिल्म का खुद गाया गाना ‘आंखो में सपनाÓ, ‘सब्र करÓ सहित राजस्थानी सॉन्ग ‘हरियाला बन्नाÓ, ‘बाइसा रा बीराÓ और ‘केसरिया बालमÓ जैसे गीतों को पेश कर जमकर सुर्खियां बटोरी। इस कॉन्सर्ट में हजारों लोग रवीन्द्र को सुनते नजर आए। रवीन्द्र ने बताया कि हम हमेशा ऑडियंस के सामने लाइव परफार्म करते हैं, लेकिन इस बार ऑनलाइन दर्शकों के सामने कॉन्सर्ट किया है। लोग अपने घरों में रूके रहें और कोरोना के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर सकें, यही इस कॉन्सर्ट का उद्देश्य रहा है। इस पहल में देशभर के कई नामचीन सिंगर्स शामिल थे और सभी ने अपने तय समय पर प्रस्तुतियां दी ।

Home / Patrika plus / रवीन्द्र ने सोशल मीडिया पर सजाई संगीत की महफिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.