महिला गाइड घुमाएंगी पर्यटकों को पार्क, खुलेंगे पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट

पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट १ अक्टूबर से खुलने जा रहे हैं, इस बार से आपको पार्क का भ्रमण महिला गाइड द्वारा करवाया जाएगा, इसी के साथ पर्यटक हाथियों को नहलाने के साथ ही उनको भोजन भी करा सकेंगे।

<p>महिला गाइड घुमाएंगी पर्यटकों को पार्क, खुलेंगे पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट</p>
पन्ना. पन्ना टाइगर रिजर्व में अब पर्यटकों का वेलकम महिला गाइड द्वारा किया जाएगा, इसी के साथ वे उन्हें पूरा पार्क घुमाएंगी, लंबे समय बाद १ अक्टूबर से पार्क खुलने जा रहा है, जिसमें अब पर्यटक हाथियों को भी भोजन करा सकेंगे, लेकिन अब छुट्टी वाले दिन पर्यटकों को दोगुनी राशि का भुगतान करना पड़ेगा।
टाइगर रिजर्व में शुरू हुई तैयारियां
एक तारीख से पन्ना टाइगर रिजर्व को खोला जा रहा है, जिसके चलते बारिश में बह गए जगल के रास्तों की मरम्मत और झाडिय़ों आदि की सफाई का काम चल रहा है, चूंकि मानसून सीजन शुरू होने के कारण पर्यटकों के लिए कोर क्षेत्र में पर्यटन को बंद कर दिया था, जिसे फिर एक अक्टूबर से खोला जा रहा है।

महिला गाइड घुमाएंगी पर्यटकों को पार्क, खुलेंगे पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट
अनलॉक में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, जिले में फिर आया पॉजीटिव केस

अब देने पडेंगी दोगुनी राशि


पन्ना टाइगर रिजर्व में कुल कोर क्षेत्र का करीब 20 प्रतिशत हिस्से में ही टूरिज्म की अनुमति है, यहां 70 से भी अधिक बाघ है, जिनका दीदार छुट्टियों के दिनों में करना पहले से महंगा पड़ेगा, क्योंकि अब छुट्टी के दिनों में राशि बढ़ा दी गई है। वहीं टाइगर रिजर्व के हाथी कैंप हिनौता में एक दर्जन से अधिक हाथी और उनके बच्चे हैं।
पर्यटकों के लिए एक अक्टूबर से टाइगर रिजर्व के गेट खोले जाएंगे, इस बार पांच महिला गाइड भी हैं। पर्यटकों के लिए हाथियों को भोजन कराने और नहलाने की सुविधा भी दी जाएगी, इसके लिए पर्यटकों से शुल्क भी लिया जाएगा।
-उत्तम कुमार शर्मा, फील्ड डायरेक्टर
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.