कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे की सड़क हादसे में मौत, CM शिवराज और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जताया शोक

पन्ना कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के बेटे की सड़क हादसे में मौत, सीएम शिवराज और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत भाजपा-कांग्रेस के कई नेताओं ने जताया शोक।

<p>कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे की सड़क हादसे में मौत, CM शिवराज और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जताया शोक</p>

पन्ना। मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिये गुरुवार को एक दुखद खबर सामने आई। दरअसल, पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी के लिये हालही में नियुक्त किये गए जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री शारदा पाठक के 35 वर्षीय बड़े बेटे अनुराग दीप पाठक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके निधन की खबर फैलते ही जिलेभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ साथ प्रदेशबर के भाजाप-कांग्रेस के कई नेताओं ने शोख संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- सामुहिक अवकाश पर गए अधिकारी-कर्मचारी : रजिस्ट्री, आय-जाति, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ प्रभावित


प्राथमिक उपचार के दौरान आया हार्ट अटैक

बता दें कि, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी देर रात मोहन निवास चौराहे पर घटित हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अनुराग दीप पाठक को आनन फानन में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक के दौरान उन्हें दिल का दौरा भी पड़ गया, जिसके चलते उनका निधन हो गया। अनुराग दीप देवेंद्र नगर तहसील के देवरीगढ़ी हल्के में पटवारी पद पर पदस्थ थे। आज गुरुवार को रिति-रीवाजों के साथ अनुराग दीप का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों समेत प्रशासनिक अधिकारी, कांग्रेस और भाजपा के लोगों द्वारा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

पढ़ें ये खास खबर- देश के महानगरों से जुड़ गया जबलपुर, रोजाना 8 नई विमान सेवाएं शुरू


सीएम शिवराज ने जताया दुख

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1420598581401055237?ref_src=twsrc%5Etfw

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘पन्ना कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के जेष्ठ पुत्र अनुरागदीप पाठक के निधन की दुःखद सूचना मिली है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि, वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

 

पढ़ें ये खास खबर- बस और कार में भीषण भिड़ंत : कार सवार 4 युवकों की दर्दनाक मौत, कटर मशीन से काटकर निकाले शव


दिग्विजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1420607476366340096?ref_src=twsrc%5Etfw

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घटना के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि, पन्ना जिला कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक जी के जेष्ठ पुत्र 35 वर्षीय अनुराग दीप पाठक का सड़क दुर्घटना में निधन के समाचार सुन कर मुझे बेहद दुख हुआ है। परिवार जनों को हमारी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर हमला, कहा- अवैध शराब मामले पर उन्हें बोलने का हक नहीं, देखें Video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.