अंधविश्वास के चलते देर रात मां ने अपने बेटे की ली बली, इलाके में फैली सनसनी

– अंधविश्वास के चलते मां ने अपने बेटे की ली बली- देर रात ढ़ाई बजे सोते समय उतारा मौत के घाट- कई बार बली लेने की करती थी घर-गांव में बात- कुल्हाड़ी से कई बार किए वार

<p> superstition </p>

पन्ना। कहते हैं कि जब किसी के ऊपर अंधविश्वास का साया हावी हो जाता है तब वह कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाता है। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहनी में एक मां ने अंधविश्वास के चलते अपने 24 वर्षीय बेटे की बली ले ली और देर रात सोते समय बेटे पर कुल्हाड़ी से वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बली लेने की करती थी बात

कलयुगी मां ने बेटे पर हमला रात में सोते समय किया। जानकारी के मुताबिक महिला (मां) को करीब दो तीन साल से देवी देवता सवार होते थे औऱ महिला को जब देवी देवता सवार रहते थे तब वह बली लेने की बात किया करती थी। जिससे परिवार व गांव वाले हमेशा दहशत में रहते थे। महिला का इलाज भी परिजनों ने कई बार करवाया लेकिन महिला को देवी देवता आना बंद नही हुआ।

रात में घटना को दिया अंजाम

नवरात्रि के छठवें दिन बीती रात महिला ने सनसनीखेज घटना को अंजाम दे ही दिया। बताया जा रहा कि रात में महिला के ऊपर देवीदेवता सवार हो गए और वह भाव खेल रही थी और बलि लेने की बात कर थी। जैसे-तैसे महिला को परिवार वालों ने शांत कराया और सब सो गए लेकिन महिला ने मौका पाते ही रात ढाई बजे सोते समय अपने सगे बेटे पर कुल्हाड़ी से कई बार किये जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस नें किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी जैसे गांव वालों को लगी वैसे मौके पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पन्ना भिजवा दिया औऱ महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.