बच्चे के साथ कैरम खेल बिताया दिन
जनता कॉलोनी निवासी जसपालसिंह खेड़ा ने बताया कि कुछ देर टीवी पर अपनी पसंद का शो देखा। उसके बाद बेटे सीमरजीतसिंह के साथ कैरम खेलने का आनंद लिया। काफी समय बाद बच्चे के साथ कैरम खेला आनंद आ गया। शाम को घर की छत पर ही कुछ समय वॉकिंग की।

पुरानी यादे की ताजा
व्यास कॉलोनी निवासी भैरूलाल ने बताया कि लॉकडाउन का पहला दिन परिवार के साथ बिताने का आनंद लिया। माता-पिता पुष्पादेवी-गणपलाल व बच्चे खुशी, हरप्रीत के साथ शादी के एलबम देख पुरानी यादें ताजा की। कुछ समय ऑनलाइन दोस्तों के साथ लूडो गेम खेला। परिवार के साथ सुबह व शाम का भोजन किया।

पौधों में दिया पानी, घर की साफ-सफाई में की मदद
सुंदर नगर निवासी अध्यापक रमेशचंद्र गोयल ने बताया कि काफी समय बाद घर के बाहर लगे पौधों को पानी देने का मौका मिला। इसके साथ ही घर के काम-काज में श्रीमती की हेल्प की। छत पंखें साफ किए। इसके साथ ही रसोई में बने स्टोर रूम की भी साफ-सफाई में मदद की तथा अनावश्यक सामान को कचरे में डाला। शाम को बेटे-बेटी प्रतिक व सेजल से उनकी ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर चर्चा की।