VIDEO : पेट्रोल पम्प हड़ताल : दिनभर थमे रहे पहिए, आमजन रहा परेशान, रात 9 बजे खुले सभी पेट्रोप पम्प

– जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद सुलझा मामला- कमेटी का गठन कर बायोडीजल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

<p>VIDEO : पेट्रोल पम्प हड़ताल : दिनभर थमे रहे पहिए, आमजन रहा परेशान, रात 9 बजे खुले सभी पेट्रोप पम्प</p>
पाली। बायो डीजल की अवैध रूप से बिक्री से हो रहे नुकसान को लेकर सोमवार को दिनभर शहर सहित जिले भर के 237 पेट्रोल पम्प संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। ऐसे में जिनकी गाड़ी का पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लाखों लीटर डीजल-पेट्रोल सोमवार को नहीं बिका। करीब बीस करोड़ रुपए का कारोबार पम्प संचालकों का प्रभावित हुआ। रात करीब आठ बजे जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रभान सिंह भाटी व पेट्रोप पम्प संचालकों के बीच बैठक हुई। बैठक में जिला प्रशासन ने बायो डीजल की बिक्री पर रोक लगाने, अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने व इसके लिए कमेटी बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पेट्रोल पम्प संचालकों ने हड़ताल वापस ली। रात नौ बजे जिले में सभी पेट्रोल पम्प खुल गए।
एक दिन में बिकता हैं 20 करोड़ के करीब पेट्रोल-डीजल
राजस्थान पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद गांधी व संयोजक भंवर चौधरी ने बताया कि पाली जिले में 237 पेट्रोल पम्प हैं। रोजाना औसत करीब 5 लाख लीटर पेट्रोल व 10 लाख लीटर डीजल की ब्रिकी होती हैं। जिससे करीब 20 करोड़ रुपए का पेट्रोल-डीजल का कारोबार होता हैं। जिसमें 9 करोड़ के करीब सरकार का राजस्व होता हैं। हड़ताल के कारण पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा।
यह है पेट्रोल पम्प संचालकों की मांग
– पूरे पाली जिले में ढाबे व हाइवे होटल, धर्म कांटा व अन्य स्थानों पर अवैध रूप से डीजल की बिक्री को तुरन्त प्रभाव से रोक कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
– बायो फ्यूल पम्प के नाम पर जो भी पम्प संचालित हो रहे है, वे बिना जिला प्रशासन की अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए संचालित हो रहे है, जो की कानूनन गलत है। जिनको तुरन्त प्रभाव से बन्द किया जाए।
-अनाधिकृत वाहनों पर छोटे-छोटे तेल के टैंकर रखकर व नोजल लगाकर अवैध रूप से नकली तेल, बैस ऑयल को डीजल बता कर बेचा जा रहा है। जोधपुर, जालोर व सिरोही बॉर्डर से होकर पाली में लाकर बेच रहे है, जिनके पास किसी भी प्रकार का कोई लाइसेंस नही है। उन पर कार्रवाई की जाए।
– रोहट, सुमेरपुर, गुंदोज, कीरवा, चंडावल, जाडन, रास, बर, रास के पास सेवरिया में अवैध तेल व बैस ऑयल को डीजल बताकर बेचा जा रहा है। इन पर कार्रवाई की जाए।
-कोरोना काल में बढ़ाया गया वेट व रोडशेप को तुरन्त वापस लेकर इसका पंजाब के समकक्ष मूल्य किया जाए।
– बायो फ्यूल के मोबाइल रिटेल आउटलेट का विक्रय मूल्य तय किया जाए।
इन्होंने कहा…
दिनभर हड़ताल के बाद रात को खुले पम्प
बायो डीजल के खिलाफ पाली जिले में पेट्रोल पम्प संचालकों की सोमवार दिनभर हड़ताल रही। रात को जिला प्रशासन के साथ बैठक हुई। इसमें वार्ता के बाद हड़ताल वापस ले ली गई। रात को पाली में सभी पेट्रोल पम्प खुल गए। – भंवर चौधरी, संयोजक, पेट्रोल पम्प एसोसिएशन, पाली।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.