पाली

किताबों के चक्कर में विद्यार्थी बन गए घनचक्कर

– कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की 25 पुस्तकों की जिले में दरकार- 12वीं कक्षा की 16 पुस्तकें अभी तक नहीं मिली

पालीOct 19, 2021 / 05:40 pm

Suresh Hemnani

किताबों के चक्कर में विद्यार्थी बन गए घनचक्कर

-राजीव दवे
पाली। कोरोना के बाद सितम्बर में स्कूल खुले तो विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन होने की खुशी थी, लेकिन कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की पुस्तकें नहीं आने के कारण कई विद्यार्थियों का अध्ययन अब तक बाधित है। यह हाल महज पाली जिले का नहीं पूरे प्रदेश का है। इनमें सबसे अधिक दरकार कक्षा 12वीं के विषयों की पुस्तकों की है। 12वीं में 16 विषयों की पुस्तकों की जरूरत है। जो अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 12वीं कक्षा के करीब 8769 विद्यार्थी तैयार नहीं कर पा रहे है। पाली जिले में नवमीं से 12वीं तक के ऐसे 29008 विद्यार्थी है, जिनको पुस्तकों का अभी तक इंतजार है।
अद्र्धवार्षिक परीक्षा एक माह बाद
विद्यार्थियों की ऑफ लाइन कक्षाएं शुरू होने पर उन्होंने सोचा कि अब अध्ययन बेहतर हो सकेगा, लेकिन पुस्तकों के अभाव में वे घर स्वयं नहीं पढ़ पा रहे है। इधर, अद्र्धवार्षिक परीक्षा दिसम्बर में होना प्रस्तावित है। ऐसे में दीपोत्सव के बाद उनके पास एक माह का ही समय बचेगा। जिसमें विद्यार्थियों के अंक प्रभावित हो सकते है।
यह कह रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी
पुस्तकें नहीं आने के बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले की मांग के अनुसार पुस्तकें मंगवाई थी। जो प्राप्त हुई। उनमें से 98 प्रतिशत किताबों का वितरण कर दिया है। अभी कुछ पुस्तकें नहीं मिली है और कुछ की अतिरिक्त मांग की है। वे आने पर ही वितरित की जा सकेगी।
कुछ दिनों में आएंगी किताबें
हमारे पास नोडल केन्द्र पर पुस्तकें पड़ी है। जो किताबें नहीं आई है। हमने सभी सीबीइओ को मांग भेजने को कहा है। जो किताबें अभी तक उपलब्ध नहीं हुई है। वह कुछ दिन में आ जाएगी। किताबों की अतिरिक्त मांग की थी। वह पुस्तकें भी आएगी। -जगदीशचंद राठौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मण्डल, पाली
12वीं अंग्रेजी की मुख्य पुस्तक ही नहीं मिली
बारहवीं कक्षा में अंग्रेजी की मुख्य पुस्तक ही नहीं आई है। इसी तरह अन्य कई विषयों की भी किताबों नहीं मिली है। यह स्थिति पूरे प्रदेश की है। बच्चे पुस्तकों के अभाव में घर पर जाकर अध्ययन भी नहीं कर पा रहे है। जो विद्यालय में पढ़ाया जाता है। उसी से काम चल रहा है। –जयनारायण कडेचा, जिलाध्यक्ष, कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत, पाली
कक्षा नौ से 12वीं तक की इन पुस्तकों की दरकार
कक्षा नवमीं
जान पहचान (एनसीइआरटी)-418
गणित (एनसीइआरटी)-320

कक्षा दसवीं
अण्डर स्टेडिंग इकोनोमिक डवलपमेंट (2021)-83

कक्षा 11वीं
केमेस्ट्री पार्ट प्रथम (एनसीइआरटी)-152
केमेस्ट्री पार्ट द्वितीय (एनसीइआरटी)-152
फिजिक्स पार्ट प्रथम (एनसीइआरटी)-152
बायलॉजी (एनसीइआरटी)-90
इन्फोरमेटिव प्रेक्टिश कम्प्यूटर (एनसीइआरटी)-111
कम्प्यूटर साइंस (एनसीइआरटी)-111
कक्षा 12वीं
फलेमिंगो (2021)-20723
गुलिस्ता ए अदव -127
खायावा ए उर्दू -17
लेखाशास्त्र पार्ट प्रथम -449
लेखाशास्त्र पार्ट द्वितीय -489
समष्टि अर्थशास्त्र-974
वयष्टि अर्थशास्त्र -974
संस्कृत वांग्मय न्यू – 34
व्यवसाय अध्ययन पार्ट प्रथम-489
व्यवसाय शास्त्र न्यू -34
लेबोरेट्री मेनूअल जीव विज्ञान -2583
बायोलॉजी -100
गणित 1-81
गणित 2-81
फिजिक्स पार्ट प्रथम 170
फंक्शन ऑफ द मालगुड़ी 94

Home / Pali / किताबों के चक्कर में विद्यार्थी बन गए घनचक्कर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.