इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन : पहले ही दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हुए किदांबी श्रीकांत

मिश्रित युगल वर्ग में भी भारतीय जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को दक्षिण कोरियाई जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

<p>Kidambi Srikanth</p>

जकार्ता : भारत के किदाम्बी श्रीकांत को बुधवार को इंडोनेशिया मास्टर्स के पुरुष एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उन्हें स्थानीय खिलाड़ी शेशर हिरेन रुहस्तावितो ने पुरुष एकल वर्ग के पहले ही दौर में भारतीय खिलाड़ी को मात दी। वहीं मिश्रित युगल वर्ग में भी भारतीय जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा।

कड़े संघर्ष के बाद हारे

किदांबी श्रीकांत ने इस इंडोनेशियाई खिलाड़ी को टक्कर तो काफी कड़ी दी। लेकिन इसके बावजूद वह जीत नहीं सके। तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में उन्हें 18-21, 21-12, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला एक घंटे तीन मिनट तक चला। अब इंडोनेशियाई खिलाड़ी का दूसरे दौर में डेनमार्क के विक्टर एलेक्सन से मुकाबला होगा। विक्टर ने पहले दौर में चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से मात दी है।

मिश्रित वर्ग कोरियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को दी मात

पुरुष एकल वर्ग की ही तरह मिश्रित युगल वर्ग में भारतीय जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी पहले ही दौर में हारकर इंडोनेशियाई मास्टर्स से बाहर हो गई। उन्हें दक्षिण कोरियाई जोड़ी सुंग ह्यून और इओम हेय वोह ने सीधे दो गेम में 21-8, 21-14 से आसान मात दी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.