भारत के एक और जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह ने किया टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई

Highlight
– शिवपाल सिंह ने एथलेटिक्स टूर्नामेंट में अपने थ्रो से 85.47 मीटर की दूरी हासिल की
– शिवपाल से पहले नीरज चोपड़ा भी कर चुके हैं ओलंपिक के लिए क्वालिफाई
– शिवपाल सिंह के लिए किरण रिजिजू ने किया ट्वीट

<p>शिवपाल सिंह अब नीरज चोपड़ा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे</p>

नई दिल्ली। भारत के जैवलिन थ्रोअर ( भाला फेंक ) शिवपाल सिंह ( Shivpal Singh ) ने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शिवपाल दूसरे भारतीय जैवलिन थ्रोअर हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई है। उनसे पहले नीरज चोपड़ा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

टोक्यो ओलंपिक के लिए छह भारतीय मुक्केबाजों ने हासिल किया कोटा, अमित पंघल जीते

शिवपाल ने 85 मीटर के टारगेट को किया पार

शिवपाल सिंह ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में खेले गए एथलेटिक्स टूर्नामेंट के दौरान अपने थ्रो से 85.47 मीटर की दूरी हासिल की। इसके वजह से उन्होंने ओलंपिक में जगह बनाने के लिए बनाए गए 85 मीटर की योग्यता को हासिल कर लिया और 2020 ओलंपिक में जगह बनाने में सफल रहे।

नीरज चोपड़ा के साथ करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

आपको बता दें कि शिवपाल अब इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के साथ टोक्यो ओलंपिक में भारत का भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले इसी साल चोट से वापसी करने के बाद भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 87.86 मीटर की दूरी के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर लिया था।

https://twitter.com/hashtag/ShivpalSingh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

किरण रिजिजू ने किया ट्वीट

शिवपाल सिंह की इस उपलब्धि को लेकर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर उनको बधाई दी है। किरण रिजिजू ने अपने ट्वीट में लिखा है, “गुड न्यूज, शिवपाल सिंह ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है, शिवपाल ने दक्षिण अफ्रीका में चल रही ACNW लीग में 85.47 मीटर पर भाला फेंक कर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।”

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.