Forbes List 2020 : कमाई में Roger Federer अव्वल, Virat Kohli ने लगाई लंबी छलांग

Forbes List 2020 में इस बार Virat Kohli ने लंबी छलांग लगाई है। 2018 में वह जहां 83वें स्थान पर थे, वहीं 2019 में फिसलकर 100वें स्थान पर पहुंच गए थे। इस बार वह 66वें स्थान पर आ गए हैं।

<p>Virat Kohli earnings</p>

नई दिल्ली : फोर्ब्स ने 2020 में सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीटों की लिस्ट (Forbes Sports Rich List 2020) जारी की है। इस लिस्ट में सर्वकालिक महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर (Roger Federer) पहले स्थान पर पहुंच गए हैं तो वहीं भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी लंबी छलांग के साथ टॉप-100 की लिस्ट में लगातार तीसरे साल अपनी जगह बनाए रखी है। बता दें कि विराट कोहली अकेले ऐसे भारतीय एथलीट हैं, जिन्होंने फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई वाली सूची (Virat Kohli Forbes 2020) में जगह बनाई है। फोर्ब्स के मुताबिक, विराट कोहली की सालाना कमाई 26 मिलियन डॉलर (करीब 196 करोड़ रुपए) है। बता दें कि कोहली ने पिछले साल कुल 25 मिलियन डॉलर (करीब 187 करोड़ रुपए) की कमाई की थी।

Coronavirus : गोवा में होने वाला National Games एक बार फिर टला, 2016 से कई बार हो चुका है स्थगित

कोहली ने लगाई लंबी छलांग

विराट कोहली ने पिछले साल के मुकाबले इस साल एक मिलियन डॉलर की अधिक कमाई की है। इसी के साथ उन्होंने फोर्ब्स की लिस्ट (Forbes List 2020) में लंबी छलांग लगाई है। वह इस सूची में पिछले साल 100वें स्थान पर थे, लेकिन इस बार वह उछाल लेकर 66वें स्थान पर आ गए हैं। बता दें कि 2018 में कोहली इस लिस्ट में 83वें स्थान पर थे। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, 31 साल के विराट कोहली ने ने 12 महीने में अपनी कुल कमाई (26 मिलियन डॉलर) में से 24 मिलियन डॉलर विज्ञापन या अन्य इंडोर्समेंट संबंधी करार से हासिल किए हैं, जबकि सिर्फ दो मिलियन डॉलर उन्हें वेतन से मिला है।

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन पर पीएम मोदी और विराट कोहली ने जताया दुख

फेडरर ने मेसी को पछाड़ा

फोर्ब्स के टॉप पोजिशन पर इस साल दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने जगह बनाई है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट बन गए हैं. शुक्रवार को जारी वार्षिक फोर्ब्स की सूची में कमाई के मामले में उन्होंने अर्जेटींना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का पछाड़ा। मेसी शीर्ष से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रिकॉर्ड 20 एकल ग्रैंड स्लैम विजेता स्टार फेडरर ने पिछले 12 महीनों में 106.3 मिलियन डॉलर (करीब 802 करोड़ रुपए) की कमाई की है। इनमें से 100 मिलियन डॉलर उन्होंने कमाई के जरिये हासिल की है। इसके साथ ही 38 साल के फेडरर ने फोर्ब्स की लिस्ट में चार स्थानों की उछाल ली है।

ये हैं फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी

1. रोजर फेडरर (स्विटजरलैंड, टेनिस) : 106.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 802 करोड़ रुपए

2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल, फुटबॉल) : 105 मिलियन डॉलर यानी करीब 792 करोड़ रुपए

3. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना, फुटबॉल) : 104 मिलियन डॉलर यानी करीब 785 करोड़ रुपए

4. नेमार (ब्राजील, फुटबॉल) : 95.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 721 करोड़ रुपए

5. लेब्रॉन जेम्स (अमरीका, बास्केटबॉल) : 88.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 666 करोड़ रुपए

6. स्टीफन करी (अमरीका, बास्केटबॉल) : 74.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 562 करोड़ रुपए

7. केविन डुरंट (अमरीका, बास्केटबॉल) : 63.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 482 करोड़ रुपए

8. टाइगर वुड्स (अमरीका, गोल्फ) : 62.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 470 करोड़ रुपए

9. किर्क कजिंस (अमरीका, फुटबॉल) : 60.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 457 करोड़ रुपए

10. कार्सन वेंट्ज (अमरीका, फुटबॉल) : 59.1 मिलियन डॉलर यानी करीब 446 करोड़ रुपए

66. विराट कोहली (भारत, क्रिकेट) : 26 मिलियन डॉलर करीब 196 करोड़ रुपए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.