एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान Vinesh Phogat कोरोना पॉजीटिव

Vinesh Phogat ने खुद के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी दी और कहा कि अब उनके घर वालों का भी कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा।

<p>Asian Games gold medalist wrestler Vinesh Phogat Corona positive</p>

नई दिल्ली : एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट (Asian games gold medalist wrestler Vinesh Phogat) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus Positive) पाई गई हैं। इसी हफ्ते विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को खेल का सबसे बड़ा अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) के लिए चुना गया था और शनिवार को राष्ट्रपति के हाथों उन्हें यह सम्मान लेना था। इसलिए सम्मानित कि जाने से पहले प्रोटोकॉल के तहत भारत सरकार ने उनका टेस्ट कराया था।

विनेश ने दी जानकारी

विनेश फोगाट ने खुद के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को उनका टेस्ट हुआ था और इसका रिपोर्ट आज आया है। इसमें उन्हें कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। फिलहाल वह घर पर हैं। अब उनके परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट होगा। हालांकि विनेश ने साथ में यह भी कहा कि वह ठीक महसूस कर रही हैं और उनमें अब तक कोरोना का कोई भी लक्षण महसूस नहीं हुआ है।

कुश्ती कैम्प से हट गई थीं विनेश

बता दें कि इससे पहले हाल ही में विनेश फोगाट ने एक सितंबर से लखनऊ में आयोजित होने वाली कुश्ती कैम्प से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद देश के कई नामी पहलवान भी इस कैम्प से हट गए थे। इसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ ने महिला कैम्प को स्थगित कर दिया था। कई पहलवानों ने महासंघ के इस निर्णय का स्वागत किया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.