अन्य खेल

अर्पूवी चंदेला और अंजुम मोदगिल ने टोक्यो ओलम्पिक का टिकट किया पक्का

3 Photos
Published: September 03, 2018 07:02:44 pm
1/3

टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 2020 में जापान में होना जा रहा है। खेलों के इस महाकुंभ में प्रवेश के लिए अलग-अलग देशों में विभिन्न प्रतियोगिताएं चल रही है। दक्षिण कोरिया के चांगवान में जारी में आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत की दो युवा शूटरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल कर लिया है। अगली स्लाइड में जानें उन दोनों युवा शूटरों को...

2/3

भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला ने टोक्यो में 2020 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल करने वाली अंजुम और अपूर्वी पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं।

3/3

आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में अंजुम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने 248.4 अंक हासिल कर इस स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी स्पर्धा में हालांकि, अपूर्वी को 207 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त हुआ, लेकिन उन्होंने टीम स्पर्धा में अंजुम और मेहुली घोष के साथ मिलकर 1879 अंक हासिल करते हुए रजत पदक जीत लिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.