ओपिनियन

राज्य की डायरी : यूपी के सियासी दलों को रथ यात्राओं का सहारा

उत्तर प्रदेश…
भाजपा, सपा, कांग्रेस और अन्य दल इन यात्राओं के सहारे उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी ताकत बढ़ाने में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक दलों की रथ यात्राओं का दौर चल रहा है।

Oct 25, 2021 / 12:37 pm

Patrika Desk

राज्य की डायरी : यूपी के सियासी दलों को रथ यात्राओं का सहारा

उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक दलों की रथ यात्राओं का दौर चल रहा है। सभी दलों के नेता रंग-बिरंगे रथों पर सवार हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस और अन्य दल इन यात्राओं के सहारे उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी ताकत बढ़ाने में जुट गए हैं। सबसे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रथ यात्रा पर निकले। फिर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सामाजिक परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी तिरंगा यात्रा निकाल चुके हैं। इसके पहले भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में निकाल चुकी है। केंद्रीय मंत्रियों ने इन यात्राओं के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई थीं। वैसे भी रथ यात्राओं को निकालने का रेकार्ड भाजपा के ही नाम है।

भाजपा की रामरथ यात्रा, स्वर्ण जयंती यात्रा, भारत उदय यात्रा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद यात्रा अब भी लोगों के जेहन में है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। पश्चिम यूपी में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आशीर्वाद यात्रा निकाल चुके हैं। प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्राओं के जरिए कांग्रेस का माहौल बनाने की कोशिश में हैं। सात प्रतिज्ञाओं के जरिए वे जनता का आशीर्वाद चाहती हैं। बहरहाल, यह तो आने वाला वक्त बताएगा कि जनता का आशीर्वाद किसे मिलेगा। फिलहाल, रथों पर सवार नेता हवा में तीर चला रहे हैं। असली लक्ष्य भेदन में अभी वक्त है।
-महेंद्र प्रताप सिंह

Home / Prime / Opinion / राज्य की डायरी : यूपी के सियासी दलों को रथ यात्राओं का सहारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.