गर्मी के मौसम में इन चीजों को डाइट में करें शामिल, स्वास्थ्य रहेगा शरीर

Highlights
. गर्मी के मौसम में सेहत का रखें ख्याल . गलत खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक
 

नोएडा। Summer Tips: इनदिनों गर्मी का मौसम है। इस मौसम में डॉक्टर भी लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह देते है। डॉक्टरों की माने तो गर्मी के मौसम में कुछ गलत खाना सेहत के लिए नुकसान दे सकता है। आयुर्वेद भी सलाह देता है कि गर्मियों के मौसम में कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। स्वास्थ्य रहने के लिए मौसम के अनुरूप खानपान में बदलाव की जरुरत होती है।
डॉक्टर नरेश सक्सेना का कहना है कि बढ़ती गर्मी में जरा भी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। गर्मी के मौसम में धीरे-धीरे हल्के और आसानी से चलने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है। बढ़ते तापमान को देखते हुए डाइट चार्ट जरुर बनाएं। तापमान बढ़ने से भोजन को पचाने का काम करने वाली जठराग्नि कमजोर होती है। सर्दी के मौसम में आसानी से भोजन को पचा सकते है।
हल्का भोजन लें

नरेश सक्सेना का कहना है कि आसानी से पचने वाले भोजन करना चाहिए। पूड़ी, परांठे आदि लेने की बजाय सादा रोटियां खाएं। इस मौसम में उड़द की जगह मूंग की दाल खाएं। इसके अलावा हरी सब्जियां, खीरा, ककड़ी, मूली, टमाटर, प्याज आदि को डायट में शामिल करें। इसके अलावा खरबूजा, अंगूर, लीची, संतरा आदि फल का भी सेवन जरुर करें। सुबह-शाम के अलावा हर घंटे के अंतराल में पानी पीएं। गन्ने का रस, पुदीने का रस आदि ले सकते है। यह भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.