बुलंदशहर। सात समुंदर पार से यूपी के बुलंदशहर में एक विदेशी जोड़ा मंगलवार को पहुंचा। विदेशी जोड़े ने अनूपशहर स्थित छोटी काशी में गंगा स्नान के बाद गंगा आरती की। उसके बाद त्रिवेणी घाट पर भगवान सत्य नारायण की कथा मंत्रो चारण व विधि-विधान के साथ की। विदेश में रहती हैं पलक गुप्ताअनूपशहर स्थित छोटी काशी धर्म और आस्था का प्रतीक मानी जाती है। छोटी काशी के दर्शन करने काफी तादात में विदेशी पर्यटक आते रहते हैं। पंडित नरेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 40 साल पहले पलक के दादा हिन्दुस्तान को छोड़कर अमेरिका में बस गए थे। अमेरिका में ही पलक गुप्ता का जन्म हुआ और पढ़ाई-लिखाई भी अमेरिका में हुई है। उन्होंने बताया कि लंदन निवासी अलकजेंडर हुलमैर और पलक गुप्ता की शादी दिल्ली में एक सप्ताह पहले हुई है। भारतीय मूल की पलक गुप्ता अपने पति लंदन निवासी अलकजेंडर हुलमैर के साथ मंगलवार को छोटी काशी पहुंची। वापस लंदन लौटेपंडित नरेश कुमार उपाध्याय ने बताया छोटी काशी स्थित त्रिवेणी घाट पर विदेशी जोड़े ने गंगा स्नान किया उसके बाद गंगा आरती की। उन्होंने बताया कि पलक के पिता भगवान गुप्ता व माता सुनीता ने भी स्नान किया और भगवान सत्यनारायण की विधि-विधान और मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना की। पंडित नरेश कुमार ने बताया कि दोनों पूजा अर्चना करने के बाद अब लंदन निकल गए। कन्यादान के बाद होता है गंगा स्नानपंडित नरेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शास्त्रों में बेटी के कन्यादान के बाद गंगा स्नान के लिए कहा गया है। मलू रूप से भारतीय होने के कारण यह विदेशी जोड़ा अपने माता-पिता के साथ गंगा स्नान करने के लिए आया था। यहां गंगा स्नान करने के बाद विदेशी जोड़े ने सत्यनारायण भगवान की कथा की और प्रसाद वितिरण किया। लोगों के लिए यह आकर्षण का केन्द्र बना रहा।