नोएडा

Coronavirus: जेब में सैनिटाइजर रखकर घूम रहे भाजपा जिलाध्यक्ष, हाथ साफ कराकर ही कर रहे मुलाकात

Highlights:
-भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी अपनी जेब में सैनिटाइजर रखकर चल रहे हैं
-कार्यकर्ताओं के हाथ सैनिटाइजर से साफ कराने के बाद कर रहे हैं मुलाकात
-भाजपा के नोएडा महानगर कार्यालय में सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही एंट्री मिल रही है

नोएडाMar 20, 2020 / 04:00 pm

Rahul Chauhan

नोएडा। कोरोना को लेकर देशभर में हलचल का माहौल है। सरकारों द्वारा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वहीं लोग भी ऐहतियातन सुरक्षा संबंधित इंतजाम कर रहे हैं। इस सबके बीच नेता भी जेब में सैनिटाइजर लेकर घूम रहे हैं। वहीं कार्यकर्ताओं से मिलने से पहले उनके हाथों से सैनिटाइजर से साफ किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
अफवाहों के चलते दुकानों की तरफ भाग रहे लोग, कई महीनों का सामान कर रहे स्टॉक

दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी इन दिनों अपनी जेब में सैनिटाइजर रखकर चल रहे हैं। इस दौरान वह जैसे ही किसी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं तो उनके हाथ पर पहले सैनिटाइजर डालकर साफ कराते हैं, तब उनसे मुलाकात कर रहे हैं। सेक्टर-35 स्थित भाजपा के नोएडा महानगर कार्यालय में सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही एंट्री मिल रही है।
यह भी पढ़ें
पुलिस विभाग के लिए भी जारी हुआ नया आदेश, सभी थानों में करने होंगे ये उपाय

उधर, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण पार्टी ने अपने आगामी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। अगले 10 दिन तक कार्यालय न आने की भी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है। यदि किसी को कोई जरूरी काम हो तो वह फोन पर ही बात करें।

Home / Noida / Coronavirus: जेब में सैनिटाइजर रखकर घूम रहे भाजपा जिलाध्यक्ष, हाथ साफ कराकर ही कर रहे मुलाकात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.