पीएम मोदी ने की डाॅ. मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

पीएम नरेंद्र मोदी ने डाॅ. मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

<p> PM Narendra Modi prays for Dr. Manmohan Singh&#8217;s good health</p>
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह की बुधवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रार्थना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ही ठीक होने की कामना की है। पीएम मोदी ने इस बारे में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया।
https://twitter.com/narendramodi/status/1448504747426672647?ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़े – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

पिछले कुछ दिनों से थे बीमार डाॅ. मनमोहन

डाॅ. मनमोहन सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें पिछले 2-3 दिन से बुखार था। साथ ही उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उनके परिवार वालों ने बताया कि वह लगातार चेस्ट कंजेशन की भी शिकायत कर रहे थे। बुधवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अब हालत स्थिर

डाॅ. मनमोहन सिंह के इलाज के लिए एम्स अस्पताल में एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अध्यक्षता में एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। एम्स के द्वारा जारी बयान के अनुसार डाॅ. मनमोहन सिंह की हालत अब स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.