2 किमी लंबी कलश यात्रा में शामिल हुए 4 हजार से अधिक महिला-पुरुष

श्री बाल हनुमान फलाहारी बाबा सामाजिक विकास समिति द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा एवं शतचण्डी महायज्ञ के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह 9 बजे निकली कलश यात्रा ने शहर में अबतक की सारी निकली कलश यात्रा के रिकार्ड तोड़ दिए। कलश यात्रा में शामिल 4 हजार से अधिक महिलाओं की आस्था तापमान पर भारी पड़ी।

<p>2 किमी लंबी कलश यात्रा में शामिल हुए 4 हजार से अधिक महिला-पुरुष</p>
शतचण्डी महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकली कलश यात्रा ने रचा इतिहास
नागदा। श्री बाल हनुमान फलाहारी बाबा सामाजिक विकास समिति द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा एवं शतचण्डी महायज्ञ के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह 9 बजे निकली कलश यात्रा ने शहर में अबतक की सारी निकली कलश यात्रा के रिकार्ड तोड़ दिए। कलश यात्रा में शामिल 4 हजार से अधिक महिलाओं की आस्था तापमान पर भारी पड़ी। जिसमें 2100 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए थे। बिरलग्राम बड़े गणेश मंदिर से शुरु हुई कलश यात्रा की भव्यता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है जहां पहला सिरा गर्वमेंट कॉलोनी रोड चौराहे पर पहुंच चुका था अंतिम छोर मंदिर पर ही था। 2 किमी लंबी कलश यात्रा को जिसनें भी देखा वह आस्था के आगे नतमस्तक हो गया। इस कारण यातायात भी बाधित हुआ। कलश यात्रा के पूर्व ध्वज पूजन किया गया। वहीं बग्घी में कथावाचक आचार्य देवकीनंदन एवं मंदिर के महंत श्यामदास सवार थे। फूलों की तोप आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बिरलाग्राम चौराहे, गर्वमेंट कॉलोनी मेन रोड़, रतलाम फाटक होते हुए कथा स्थल चंबल तट स्थित फलाहारी बाबा आश्रम बाल हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष मोतीसिंह शेखावत ने बताया कि प्रतिदिन कथा का वाचन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक होगा।
यज्ञ शाला की लगाई परिक्रमा
5 नदियों का जल भरे कलश सिर पर धारण किए गई महिलाओं ने यात्रा का समापन यज्ञ शाला की परिक्रमा करने के बाद किया। उसके बाद यजमान परिवार सुल्तानसिंह शेखावत ने व्यास पीठ का पूजन किया। फिर महाआरती कर कथा प्रसंग की शुरुआत हुई। कथा वाचक वृंदावन धाम के आचार्य देवकीनंदन शरण महाराज ने कोरव और पाण्डवों के बीच हुए युद्व का प्रसंग सुनाया। इस बीच कथा प्रसंग सुनने पहुंची वृद्वा को देख सभी दंग रह गए कमर झुकी थी लेकिन पूरे समय कथा का श्रवण किया।
पौधा रोपण भी किया
अतिथि सासंद अनिल फिरोजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह मेरमुंडला, घटिया पूर्व विधायक सतीश मालवीय, राजेश धाकड़, अशोक मावर, छोटेलाल मल्लाह, जोधसिंह राठौड़, प्रकाश जैन, समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल आदि ने कथा प्रसंग के बीच व्यासपीठ का पूजन कर महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने मंदिर परिसर में पौधा रोपण भी किया।
जानकारी चेतन नामदेव ने दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.