नागौर

महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में योग्यता का लोहा मनवाया है

Nagaur patrika. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेहतर काम करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित. Nagaur patrika

नागौरMar 05, 2020 / 12:21 pm

Sharad Shukla

Women have proved their worth in every field

नागौर. जिला कलक्टर दिनेश यादव ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर रही हैं। इनमें योग्यता की कोई कमी नहीं है। यह किसी से भी किसी भी दृष्टिकोण से कम नहीं हैं। यह जिला कलक्टर दिनेश यादव ने कही। वह बुधवार को अंतर्राष्टी्रय महिला दिवस पर टाउनहाल में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।
रूण में अब नहीं, अतूसर में खुलेगी नंदीशाला

इस दौरान नागौर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने संबंधी स्टीकर एवं ‘महिला-स्वास्थ्य, बाल विवाह, घूंघट प्रथा, निरोगी राजस्थान संबंधी पाती का अनावरण कर विमोचन किया गया। साथ ही घूंघट छोड़ो के हस्ताक्षर बैनर पर उपस्थित अधिकारियों व महिलाओं ने हस्ताक्षर किये। उन्होंने कहा कि महिला और पुरूषों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। ***** भेद को मिटाने के लिये हमें आगे आना होगा। घंूघट प्रथा को त्याग कर स्वावलम्बी बनना होगा। जिला परिषद के सीईओ जवाहर चौधरी ने दो बार नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाली मैडम क्यूरी व कालिदास और उनकी पत्नी के उदाहरण देते हुवे बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों किसी भी तरह से कम नहीं। महिला अधिकारिता उपनिदेशक अशोक कुमार गोयल ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। आईसीडीएस के उपनिदेशक दुर्गासिंह उदावत ने कहा कि महिलाओं को चहुमुखी विकास के लिये कुरीतियों को छोडऩा ही होगा। परबतसर के सीडीपीओ सुभाष बिश्नोई ने कहा कि भू्रण हत्या रोकना हमारा कर्तव्य है।
सरकारी विभागों से वसूली में डिस्कॉम का फूला दम
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को जिला कलक्टर ने सम्मानित किया। इसमें डॉ सुनिता सिंह आर्य, अभिलाषा पारीक और कोमल पुरोहित को चिकित्सा क्षेत्र, निर्मला, और सुषमा को शिक्षा क्षेत्र, रतन देवी और सीमा को पुलिस विभाग, रामकन्या मनीहार सामाजिक कार्य, नीलू जोषी को सर्वश्रेष्ठ साथिन, हाफिजा बानो, मोहनी देवी, कैलाषी देवी, मंजू खींचड़, भंवरी देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सुषीला, मनुकंवर, उमा देवी गेहरादेवी, राधा देवी आंगनवाड़ी सहायिका, बेबी बसेरा, संतोष देवी, ममता, सुमन देवी, विमला देवी, उच्छव कंवर आषा सहयोगिनी, संतोष कंवर ग्राम पंचायत जोधीयासी को घूंघट छोड़ो प्रथा में महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित, प्रचेता मूली शर्मा, पर्यवेक्षक दीपिका सोनी, निर्मला दादूपंथी, संतोष देवी, अति. प्रषासनिक अधिकारी जगदीश जायल, कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार, भवानी सिंह को अतिथियों द्वारा प्रषस्ति पत्र, मोमेन्टो एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा नृत्य कर प्रस्तुति दी गयी जिन्हें मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कठपुतली कार्यक्रम में में बेटी बचाओ बेटी पढाओ, बाल विवाह, षिक्षा से जुड़े रहने की थीम पर नाटक प्रस्तुत किया गया।

Home / Nagaur / महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में योग्यता का लोहा मनवाया है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.