नागौर

मां सिद्धिदात्री के अर्चन के साथ नवरात्र का समापन

Nagaur. श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी चढ़ाया, गरबा नृत्य कर किया मां दुर्गा का अर्चन

नागौरOct 14, 2021 / 10:34 pm

Sharad Shukla

Nagaur. Women performing Garba dance at Brahmani Mata Temple

नागौर. नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री के स्वरूप में शृंगार के साथ इसका समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री के स्वरूप के दर्शन कर मनवांछित वरदान मांगा। शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्यवस्थापकों ने कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की थी। भक्तों ने मां सिद्धिदात्री को नारियल, चुनरी एवं मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया। भक्तों ने पूरे दिन चण्डीजाप, दुर्गासप्तशती पाठ के साथ संकल्प पाठ को पूरा किया। इधर घरों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विराजित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक विसर्जन किया गया। शहर के ब्रह्माणी माता मंदिर में मां का सिद्धिदात्री स्वरूप में विविध रंगीय पुष्पों के साथ शृंगार कर अर्चन किया गया। मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने गरबा नृत्य कर मां सिद्धिदात्री का अर्चन किया। भजनों की धुन पर सुरमयी संगीत के साथ करीब एक घंटे तक हुए गरबा नृत्य में मां दुर्गा का ध्यान करते हुए अर्चन किया गया। इससे पूरा वातावरण नवरात्रमय बना रहा।
सिद्धिचक्रम महामण्डल विधान का समापन आज
नागौर. सिद्धिचक्रम महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन शुक्रवार को होगा। समाज के रमश्ेाचन्द्र जैन ने बताया कि इसके पश्चात सुबह दस बजे श्रीचन्द्रप्रभु दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, देवपुरा की गली से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए चांदी का बाड़ा पहुंचेगी। यहां पर सामूहिक प्रीतीभोज का आयोजन होगा।
आरएसएस का विजयदशमी उत्सव आज
नागौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर का विजयादशमी उत्सव शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे अजमेरी गेट के बाहर रामदेव संघ स्थान में आयोजित होगा।इस दौरान विजयदशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन, शारीरिक प्रदर्शन एवं बौद्धिक कार्यक्रम होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत के सह कार्यवाह खीमाराम स्वयंसेवकों को सम्बोधित करेंगे।पथ संचालन सुबह नौ बजे संघ स्थान से गांच्छा बस्ती,कुमारी दरवाजा,रामपोल होते हुवे बालसमन्द संघ स्थान तक घोष पथ संचलन होगा। इसमें घोष वादक आनक, शंख,वंशी आदि का वादन करते हुवे पथ संचलन करेंगे

शारीरिक शिक्षक–प्रशिक्षक संघ कार्यकारिणी गठित
नागौर. अखिल राजस्थान शारीरिक शिक्षक,प्रशिक्षक संघ ने ऑनलाइन माध्यम से 2021 से 2022 तक के लिए राजस्थान की कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया है।कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष शिवशंकर व्यास ने बताया कि संघ में अध्यक्ष मनोहरलाल बलाई,अलवर, प्रदेश महामंत्री , शिवशंकर व्यास, नागौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण सिंह चूंडावत उदयपुर, संजय भाकर, हनुमानगढ़,जयपालसिंह यादव,झालावाड़, रामस्वरूप विश्नोई,,नागौर, विलियम्सन,अलवर,रोहिताश शर्मा, जोधपुर, मो.गुलजार सम्मा,बीकानेर, उपाध्यक्ष मो इस्लाम नकवी टोंक, सुबोध,, बीकानेर, लेखराम यादव,श्री गंगानगर, बालूराम सुथार चित्तौडगढ़़, अरविंद गोस्वामी बूंदी, विमला भास्कर, सीकर,राहुल तंवर,जयपुर, कोषाध्यक्ष, राजेश ओझा, भीलवाड़ा, प्रदेश सयुंक्त मंत्री दिनेश शर्मा,भरतपुर, बाबूलाल भाटी,नागौर, जाकिर हुसैन,चित्तौडगढ़़, कृष्णा गोदारा,,हनुमानगढ़, अन्नू देवी, पाली बनाए गए हैं।

नारियों का सदैव आदर रहा
नागौर. जहाँ नारियों की पूजा होती है। वहाँ देवता निवास करते हैं।यह विचार श्री मारुत नंदन शारदा बाल निकेतन में कन्या पूजन के अवसर पर संतोष चौधरी ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे देश में नारियों का आदर किया जाता रहा है।हमारे धार्मिक अनुष्ठान भी नारी शक्ति के बिना अपूर्ण माना जाता था। इस दौरान विद्यालय की आचार्या पूर्णिमा शर्मा, रेखा गहलोत,सोनम, जानादेवी व पवन भार्गव आदि मौजूद थे।
फोटो नंबर 16-नागौर. मारुत नंदन शारदा बाल निकेतन में कन्या पूजन करते हुए

नगरपरिषद ने कराई फागिंग
नागौर. नगरपरिषद की ओर से डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए शहर क्षेत्र में फागिंग कराए जाने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को अंबेडकर छात्रावास से होते हुए धरावाड़ी, जेहनवाड़ी, बाजरवाड़ा, गांधीवाडी, सरावजी की रोड रामदेव मंदिर, काजियों का चौक, पूर की गली, गिनाणी रोड, सूफी साहब रोड, गलियां, ब्रह्मपुरी, सिपाहियों का मोहल्ला आदि के प्रमुख मार्गों एवं गलियों सहित आसपास के क्षेत्रों में फागिंग कराई गई। आयुक्त श्रवणराम चौधरी ने बताया कि गत 29 सितंबर से यह अभियान चलाया जा रहा है। अब तक शहर के अधिकतर क्षेत्रों में इसे कराया जा चुका है।
दुर्गाष्टमी मनाई, किया सम्मानित
नागौर. सलेऊ रोड स्थित विनायक नगर में दुर्गाष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सभापति मीतु बोथरा थी। कार्यक्रम में सभापति बोथरा ने कॉलोनीवासियों को स्मृति चिह्न-प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान भामाशाह जेठमल वैष्णव ने कालोनी क्षेत्र में पानी टंकी निर्माण के लिए अपनी जमीन से भूखण्ड दान दिए जाने की घोषणा की। सभापति ने जल्द ही टंकी का निर्माण करवाए जाने के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम में पार्षद नवरतन बोथरा, यतिराज, लूणाराम बेनीवाल, तेजाराम, आसाराम सिंवर एवं गुमानाराम आदि मौजूद थे।
फोटो नंबर पांच-नागौर. सलेऊ रोड स्थित विनायक नगर में दुर्गाष्टमी पर्व पर कालोनीवासियों को सम्मानित करती सभापति मीतु बोथरा

Home / Nagaur / मां सिद्धिदात्री के अर्चन के साथ नवरात्र का समापन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.