प्रदूषण और अवसाद से उबरने का अच्छा तरीका है गार्डनिंग

हर व्यक्ति थोड़े से प्रयास से घर और आसपास के परिवेश को ऑक्सीजोन बना सकता हैं

<p>नावां शहर के एक घर में लगाए गए पाैैधेे </p>
नावां शहर. बढ़ रहा प्रदूषण लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। प्रदूषण की जद में हर देश-हर शहर है। इसे कम करने के लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। हालात यह है कि अब तो शहरों में ऑक्सीजन व हवा को शुद्ध रखने के लिए जंगल तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन हर व्यक्ति थोड़े से प्रयास से घर और आसपास के परिवेश को ऑक्सीजोन बना सकता हैं। घर के अंदर रखे पौधे तीन तरह से काम करते है, कार्बन डाइऑक्साइड को सोख कर ऑक्सीजन देते हैं। प्रदूषण गैस एवं तत्वों को सोख लेते है, साथ ही वातवरण में नमी को बढ़ाते हैं। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से उपचारात्मक होते हैं, तन-मन को स्वस्थ और स्फूर्त रखने के साथ तनाव को कम रखने के साथ ही अच्छी नींद में सहायक होते हैं।
इन्होंने पहचानी पौधों की ताकत
उपखण्ड क्षेत्र में अनेकों पर्यावरण प्रेमी हैं। कुछ के बारे में पत्रिका ने जाना कि उन्होंने घर व अपने निजी छोटी जगहों पर पेड़-पौधे लगाकर परिवार व क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभाई है। जिसमें नगर जोगियों के आसन में गिरधारी लाल नोखवाल अपने घर व निजी स्थान पर पेड़-पौधे लगाए हुए हैं। इन्होंने 4 साल पहले एक-एक पौधे से शुरुआत की थी, आज सैकड़ों पेड़-पौधों का लालन-पालन करते हैं। इसके साथ ही बालिका चौराहा पर स्थित एडवोकेट रामेश्वर लाल नेहरा ने बताया कि उन्होंने भी घर पर करीबन 4 दर्जन से अधिक पेड़-पौधे लगाए हुए हैं। यह दिन-रात उनकी सेवा करते हैं। इसके साथ नगर में अनेकों निजी स्थानों में पर्यावण के प्रति जागरूक लोग पेड़-पौधों का लालन पालन करते हैं तथा अपने फार्म हाउस सहित अनेक जगह पौधों की ताकत की समझने वाले प्रयास करते करते है।
हर घर में ये पौधे, हवा को करते हैं शुद्ध
मनी प्लांट : यह मिट्टी और पानी दोनों जगह फलता है। हवा से फॉर्मलीडीहएड को भी दूर करने में मदद करता है।
नीम का पौधा: नीम दूषित हवा को साफ करता है। इसको घर के बाहर ही लगाएं। यह पौधा दूषित हवा को साफ करने के अलावा ऑक्सीजन छोड़ता है।
केले का पौधा : केला भी घर की बाहर की हवा को शुद्ध करने का काम करता है। इसको लगाने से आसपास की हवा साफ होती है।
तुलसी : यह पौधा 24 में से 20 घंटे सिर्फ ऑक्सीजन छोड़ता है। कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड व सल्फर डाइऑक्साइड को अच्छे से सोख लेता है।

एलोवेरा: औषधीय गुणों से भरपूर्ण। वातावरण से फॉर्मलडिहाइड और बेंजीन रसायन को दूर करता है।


इनका कहना
स्वास्थ्य की दृष्टि से हमारे आसपास हरियाली का वातावरण होना चाहिए। घर में किचन गार्डन, टैरिस व बालकनी में हरियाली रखें। एसी और हीटर का उपयोग नुकसानदायक है। शरीर का तापमान एकदम कम या ज्यादा नहीं होना चाहिए। ऐसी स्थिति में इम्युनिटी कमजोर होना व बीमारियां होने की संभावना रहती है।
डॉ.श्रवण नायक, सीनियर फिजिशियन नावां शहर
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.