आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुजफ्फरनगर में FIR

मुजफ्फरनगर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता ( सांसद ) संजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन पर यूपी सीएम याेगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने के आराेप हैं।

<p>आप पार्टी के सांसद</p>
मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ( आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ) के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस ने कई आराेपाें में रिपाेर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें

शामली: एक दिन पहले लापता हुए बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिला, पुलिस जांच में जुटी

aap mp news मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले विभोर सिंघल पुत्र सुनील सिंघल निवासी लद्धावाला व गौरव अग्रवाल पुत्र श्रवण अग्रवाल निवासी अहाता ओलिया ने संयुक्त रुप से थाना नगर कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि दाे दिन पहले सांसद ने एक मीटिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) की सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके साथ ही उन्होंने जातीय द्वेष भड़काने की भी काेशिश की। पुलिस के तहरीर के आधार पर इन्ही आराेपाें में सांसद संजय सिंह ( Sanjay Singh ) के खिलाफ रिपाेर्ट ( FIR ) दर्ज की है।
यह भी पढ़ें

शूटिंग के लिए नोएडा आई युवती से शराब पिलाकर दुष्कर्म, साथी गिरफ्तार

थाना नगर कोतवाली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह व आप पार्टी के दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज हुई है। दी गई तहरीर में आराेप हैं कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह व उनकेक अन्य दो साथियों सभाजीत सिंह व बृज कुमारी ने योजनाबद्ध तरीके से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया है। इसके अलावा जातीय द्वेष भड़का कर सामाजिक समरसता को नष्ट करने की काेशिश की है।
यह भी पढ़ें

खुलासा: प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी ताे प्रेमी ने ईंट से कुचल दिया सिर

आराेपाें के अनुसार सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार में केवल ठाकुर समाज के लोगों को तवज्जों दी जा रही है जबकि ब्राह्मणों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने देश के राष्ट्रपति के लिए भी जात-पात का जिक्र किया। दाेनाें वादियाें ने हका है कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 153 बी व 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटा यूपी का ये महानगर, चप्पे-चप्पे पर फाेर्स

इस कार्यवाही काे लेकर जब आम आदमी पार्टी में उत्तर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान बात की गई ताे उन्हाेंने सांसद संजय सिंह का समर्थन किया। उन्होंने कहा है कि सांसद संजय सिंह ने जाे हा उत्तर प्रदेश में वही हो रहा है। उन्हाेंने यह भी कहा कि यह मुकदमा उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.