मुजफ्फरनगर

अवैध वसूली के आरोप में भाकियू तोमर कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया, समर्थकों ने जमकर काटा हंगामा

मामला थाना पुरकाजी का है। आरोप है कि भाकियू कार्यकर्ता पुलिस के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। भारी संख्या में लोग धरना प्रदर्शन पर बैठे।

मुजफ्फरनगरJul 24, 2021 / 12:52 pm

Rahul Chauhan

मुज़फ्फरनगर। जनपद में पुरकाजी थाने पर उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन तोमर के एक पदाधिकारी को डग्गामार वाहनों से पैसों की वसूली करने के आरोप के चलते हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी भारतीय किसान यूनियन तोमर के अन्य पदाधिकारियों को हुई तो वह भारी संख्या में समर्थकों संग थाने पर इकट्ठा हुए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का साफ-साफ कहना था कि अगर उनके कार्यकर्ता पर डग्गामार वाहनों से पैसे लेने का आरोप है तो पुलिस उसके प्रमाण पेश करें। मगर पुलिस के पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है। जिसके चलते देर रात तक भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता पुरकाजी थाने पर ही जमे रहे।
यह भी पढ़ें

दो पत्नियों के भंवर में फंसा पति, रोज-रोज की किचकिच से परेशान होकर उठाया ये खौफनाक कदम

दरअसल मामला थाना पुरकाजी क्षेत्र का है। जहां कस्बा पुरकाजी निवासी भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी व पूर्व सभासद नफीस को शाम के समय थाना पुरकाजी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस का आरोप है कि नफीस डग्गामार वाहनों से पुलिस के नाम से अवैध वसूली कर रहा था। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन तोमर के अन्य पदाधिकारियों को लगी तो वह सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग पुरकाजी थाने पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें

गोहत्या के अपराधी पर चला योगी सरकार का चाबुक, पुलिस ने की 78 लाख की संपत्ति कुर्क

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनके पदाधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत है तो पुलिस उसका प्रूफ पेश करे, उसके बाद कार्रवाई करे। भाकियू तोमर के नेताओं ने अपने पदाधिकारी को छोड़ने की मांग की तो थाना प्रभारी एच एन सिंह ने आरोपी नफीस को छोड़ने से मना कर दिया। जिसके बाद भाकियू तोमर के नेता थाने में धरना देकर बैठ गए और हंगामा कर नारेबाजी शुरू कर दी।

Home / Muzaffarnagar / अवैध वसूली के आरोप में भाकियू तोमर कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया, समर्थकों ने जमकर काटा हंगामा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.