दो घंटे लेट हुई तेजस

अब यात्रियों के पैसे लौटाएगी आईआरसीटीसी

<p>दो घंटे लेट हुई तेजस</p>

मुंबई. अहमदाबाद-मुंबई निजी तेजस एक्सप्रेस को पहले हफ्ते में ही लेटमार्क का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब नियमों के अुनसार आईआरसीटीसी को यात्रियों को किराया लौटाना होगा। बता देें कि तकनिकी गड़बड़ी के चलते मीरा रोड-भायंदर के बीच ओवरहेड तार को बिजली की आपूर्ति काट दी गई थी। इसके कारण तेजस एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे 5 मिनट की देरी से मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंची। कई लोकल ट्रेनें भी देरी से चलीं, वहीं छह से ज्यादा लोकल ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया। गौरतलब है कि तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई की दिशा में सुबह 6.40 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर के 1.10 बजे आने की उम्मीद थी, लेकिन यह 2 घंटे 5 मिनट की देरी से 2. 35 बजे मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंची। आईआरसीटीसी ने कहा कि तेजस एक्सप्रेस को यात्रियों की सुविधा के लिए अंधेरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया। बता दें कि मीरा-भायंदर के दौरान लगभग 12.30 बजे बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। यह गड़बड़ी लगभग एक घंटे के बाद लगभग 1.35 बजे ठीक की गई। इसके बाद यातायात सुचारु किया गया। इस गड़बडी के चलते कई लोकल ट्रेनें भी देर से चलीं। आईआरसीटीसी वेस्टर्न जोन के महाप्रबंधक राहुल हिमालयन ने कहा कि पैसा सीधे यात्रियों के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.