मूवी रिव्यू

BADHAAI HO: सिनेमाघर जाने का मन बना रहे हैं तो पहले पढ़ ले यहां रिव्यू

मूवी का सब्जेक्ट लीक से हटकर है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया।

मुंबईOct 18, 2018 / 05:55 am

Amit Singh

BADHAAI HO

फिल्म : बधाई हो

निर्देशक: अमित रव‍िंद्रनाथ शर्मा

स्टार कास्ट: आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, गजराज राव, नीना गुप्ता, शीबा चड्ढा, सुरेखा सिकरी

अवधि: 2 घंटा 06 मिनट

स्टार्स: 3.5/5

सर्टिफिकेट: U/A

3 साल पहले निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘तेवर’ बनाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। अब एक बार फिर से अमित अपनी नई फिल्म ‘बधाई हो’ के साथ वापसी कर रहे हैं। मूवी का सब्जेक्ट पिछले बार से एकदम जुदा है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया।

 

कहानी
फिल्म की कहानी दिल्ली के रहने वाले कौशिक परिवार पर आधारित है। इस परिवार में पिता (गजराज राव), मां (नीना गुप्ता) के साथ उनका बेटा नकुल कौशिक (आयुष्मान खुराना)हैं। नकुल,रेने (सान्या मल्होत्रा) से प्यार करता है। तभी अचानक नकुल के घर में हड़कम्प मच जाता है। दरअसल नकुल की मम्मी प्रेग्नेंट हो जाती हैं और फिर कहानी में कई सारे ट्विस्ट आते हैं।

 

BADHAAI HO

क्यों देखे फिल्म
फिल्म की कहानी लीक से हटकर है। इसी वजह से ट्रेलर को काफी पंसद किया गया था। फिल्म को अच्छी तरह से लिखा गया है। फिल्म में कई पल ऐसे भी आते हैं जब किरदार के दुख में भी आपको हंसी आती है। कहानी इंटरवल के पहले आपको पूरी तरह बांधे रखती है, इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी इमोशनल भी होती है। अमित शर्मा का डायरेक्शन काबीले तारीफ है।

 

BADHAAI HO

एक्टिंग और म्यूजिक
एक बार फिर से आयुष्मान खुराना ने यह साबित कर दिया कि उनके अभिनय में कुछ हटकर बात है। जिस तरह से वो आम आदमी को पर्दे पर उकेरते हैं शायद ही वैसा कोई दूसरा कर पाए। नीना गुप्ता ने मम्मी का किरदार जबरदस्त निभाया है। वहीं गजराज राव और सान्या मल्होत्रा का काम भी बढ़िया है। फिल्म का संगीत और खास तौर पर टाइटल ट्रैक काफी अच्छे हैं।

 

Home / Entertainment / Movie Review / BADHAAI HO: सिनेमाघर जाने का मन बना रहे हैं तो पहले पढ़ ले यहां रिव्यू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.