एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल

– पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हुए कई कार्यक्रम

<p>एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल</p>
मुरैना. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। जिला मुख्यालय सहित मंडल स्तर पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा मंडल पूरब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। डॉ. गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सदा दूसरों के लिए प्रेरणादाई रहा है जिन्होंने अपना जीवन कभी अपने लिए नहीं जीया। पंडित दीनदयाल अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद का विचार देने वाले महान विचारक थे। अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति की चिंता के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता को एक माला में पिरोए रखने की सोच पर काम करते थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को भाजपा के समस्त कार्यकर्ता अपने जीवन में प्रेरणादाई बनाएं। समर्पण दिवस के मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपना समर्पण अनुदान के रूप में आजीवन सहयोग निधि प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान भाजपाईयों ने मास्क भी वितरित किए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जैन, सोनू परमार, देवीराम उपाध्याय, संजय सिंघल, मुकेश जाटव, दिलीप पिप्पल, माधव प्रसाद, जितेंद्र तोमर, चेतराम पारा, विजय छारी, संदीप श्रीवास्तव, हरि सिंह जाटव, अरविंद कारखूर, मुन्ना पटेल, अरविंद तोमर, अनूप राजावत, रामजीलाल प्रजापति, श्यामसुंदर गौड, श्रीराम राठौर, भारत राठौर, संतोष शर्मा, अमन कारखूर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामीण मंडल ने देवरी में मनाया स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल मुरैना द्वारा एबी रोड स्थित ग्राम देवरी में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष डॉ. योगेश पाल गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1951 में जनसंघ से शुरुआत कर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व के सबसे बड़े वैचारिक दल के रूप में अपने सभी संस्थापक सदस्यों एवं असंख्य कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण का प्रतिफल है। आज भाजपा राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति एवं विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय कही जाती है। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजकिशोर डंडोतिया, मंडल अध्यक्ष रामलखन छावई, प्रेमकांत शर्मा, जिला मंत्री सोनू परमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश शर्मा, कार्यालय मंत्री राजेश सिकरवार, महामंत्री कालीचरण शर्मा, द्वारका कंसाना, पान सिंह बघेल, चंद्रभान सिंह गुर्जर, सुनील दंडोतिया, परसराम लहरी, आसाराम उपाध्याय, अशोक गुर्जर, शिवराम गुर्जर, मदन जाटव, राकेश बघेल, मोर सिंह गुर्जर, रामवीर कुशवाह, लाखन बघेल, बृजकिशोर परमार, वासुदेव गुर्जर, आसाराम पाठक, अमित दंडोतिया, आसाराम पटेल, बंटी पटेल, आशीष दंडोतिया, शिवराम गुर्जर, निरपाल बघेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.