अव्यवस्था: पहले दिन ही खत्म हुई कोरोना वैक्सीन

– उप स्वास्थ्य केन्द्र बामसौली पर २०० का लक्ष्य, १२९ को लगे वैक्सीन, ९० हुए वापस

<p>अव्यवस्था: पहले दिन ही खत्म हुई कोरोना वैक्सीन</p>
मुरैना.कोरोना आंकड़ों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ाई जा रही है। ग्राम पंचायत रामपुर कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद अब बमसौली उपस्वास्थ्य केंद्र पर भी 4 अप्रैल रविवार से टीकाकरण की शुरुआत की गयी है। यहां रविवार को टीकाकरण का प्रथम दिन था। विडंवना देखिए कि टीकारण के प्रथम दिन ही यहां वैक्सीन खत्म हो गई।
उप स्वास्थ्य केन्द्र पर २०० लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। पहले दिन सिर्फ १२९ लोगों का वैक्सीनेशन हो सका है। ९० लोगों को वैक्सीन न होने पर वापस जाना पड़ा। डॉक्टर बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि यह सही है कि लक्ष्य २०० का था लेकिन सिर्फ १२९ ही वैक्सीन आई थीं जो लग चुकी हैं। अब और वैक्सीन आने पर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। वैक्सीन लगवाने आए नागरिकों को अपने साथ कोई पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड या लाइसेंस लाना अनिवार्य है। वैक्सीनेशन का प्रथम डोज भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनन्द सिकरवार को दिया गया। उसके बाद पूर्व जनपद सदस्य सुमन सिकरवार को वैक्सीन लगाया गया। आनन्द सिकरवार ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। सभी लोग वैक्सीन लगवाए।
बीएमओ ने देखी व्यवस्थाएं
पहले ही दिन वैक्सीन खत्म होने पर स्वास्थ्य केन्द्र पर गहमा गहमी का माहौल हो गया। तब बीएमओ डॉ. राजेश शर्मा बामसौली उपस्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने लोगों का आश्वस्त किया कि जल्द और वैक्सीन आ रही है, सबके लिए वैक्सीन की व्यवस्था की जाएगी। टीकाकरण केंद्र पर किसी तरह की अव्यवस्था न हो इस हेतु पुलिस तैनात की गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.