मुरादाबाद

देर तक पकड़े रखा हाथ फिर चले साथ-साथ, तस्वीरों में अखिलेश से आजम की मुलाकात

5 Photos
Published: February 04, 2023 03:38:41 pm
1/5

अखिलेश यादव शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए मंडल के पार्टी के सबसे बड़े नेता आजम खान खड़े थे। आजम ने उनका आगे बढ़कर स्वागत किया।

2/5

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष अखिलेश यादव शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे हैं। यहां पार्टी के सीनियर नेता आजम खान के साथ उनकी गर्मजोशी से मुलाकात हुई। आजम खान का हाथ पकड़ देर तक उनसे हालचाल लेते रहे। फिर दोनों साथ में ही प्रेस वार्ता के लिए गए।

3/5

रामपुर उपचुनाव के बाद आजम खान और अखिलेश यादव की ये पहली मुलाकात है। उपचुनाव में प्रचार के लिए अखिलेश यादव आए थे। तब दोनों नेता मंच पर साथ थे। चुनाव में हार के बाद आजम खान ने खुद को रामपुर में अपने घर तक ही सीमित कर रखा है।

4/5

अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की तो भी आजम खान उनके बराबर में बैठे रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा, "आजम खान के खिलाफ जो भी केस लगाए गए, वो सब फर्जी हैं।"

5/5

अखिलेश यादव ने कहा, "जब से BJP की सरकार आई है। अन्याय लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन BJP के इशारे पर काम कर रहा है, कई जगहों पर उनका कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है।"

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.