Xiaomi Weather App से अरुणाचल प्रदेश गायब, फूटा यूजर्स का गुस्सा तो कंपनी ने…

विवाद के बाद Xiaomi ने एक स्टेंटमेंट जारी कर इस मामले में सफाई दी है। कंपनी ने इसे सॉफ्टवेयर ग्लिच बताया है।

स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी Xiaomi के डेटा और एप्स को लेकर विवाद हुए हैं। Xiaomi एक बार फिर से विवादों में आ गई है। इस बार विवाद की वजह है Xiaomi का Weather App,जिसकी वजह से यह सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, Xiaomi के वेदर एप में अरुणाचल प्रदेश नहीं दिख रहा, जिसकी वजह से लोग इसे भारत—चीन सीमा विवाद से जोड़कर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अपने—अपने विचार रख रहे हैं। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश पर चीन कई बार अपना हक जता चुका है। इसे लेकर भारत और चीन के बीच विवाद होता रहा है। ऐसे में चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी के वेदर एप पर अरुणाचल प्रदेश को न दिखाने से लोग नाराज हैं।
ट्रेंड हुआ Boycott Xiaomi
Xiaomi के वेद एप से अरुणाचल प्रदेश के गायब होने से लोगों में गुस्सा है और वे अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए बयां कर रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर Boycott Xiaomi का भी ट्रेंड लोगों ने शुरू किया है। लोगों का आरोप है कि कंपनी जानबूझकर ऐसा कर रही है। उनका कहना है कि Xiaomi खुद अपने वेदर एप पर अरुणाचल प्रदेश को नहीं दिखा रही।
यह भी पढ़ें—Google assistant के जरिए कर सकते हैं whatsapp video call, जानिए सही तरीका

यूजर्स ने पोस्ट किए स्क्रीनशॉट
Xiaomi के वेदर एप में अरुणाचल प्रदेश न दिखाने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट पोस्ट किए, जिसमें इस कंपनी के स्मार्टफोन के वेदर एप में अरुणाचल प्रदेश नहीं था। वहीं दूसरी कंपनियों के वेदर एप में अरुणाचल प्रदेश दिखा रहा था।
कंपनी ने दी सफाई
इस विवाद के बाद Xiaomi ने एक स्टेंटमेंट जारी कर इस मामले में सफाई दी है। कंपनी ने इसे सॉफ्टवेयर ग्लिच बताया है। Xiaomi का कहना है कि कंपनी का वेदर ऐप मल्टिपल थर्ड पार्टी डेटा सोर्स से डेटा कलेक्ट करता है। इसी वजह से कई लोकेशन के लिए इस ऐप में वेदर डेटा नहीं है।
यह भी पढ़ें—ये 5 फीचर्स आपके स्मार्टफोन को बना देंगे और भी ज्यादा स्मार्ट और कूल

Technical error
सॉफ्टवेयर ग्लिच के साथ ही Xiaomi ने वेदर एप से अरुणाचल प्रदेश के गायब होने की वजह Technical error बताई है। कंपनी का कहना है कि ये शाओमी ऐप का Technical error है, जिसे कंपनी लगातार इंप्रूव कर रही है। बता दें कि Xiaomi के डेटा और एप्स को लेकर पहले भी भारत में विवाद हुए हैं। इससे पहले कंपनी पर भारतीय यूज़र्स का डेटा चीन को भेजने का आरोप लगा था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.