भारत-सऊदी अरब के बीच पांच समझौते, पुलवामा हमले पर साधी चुप्पी

– राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया- कहा,सऊदी अरब और भारत के लिए स्थितियां और बेहतर होंगी- 30 घंटे की यात्रा पर भारत आए मोहम्मद बिन सलमान- नरेंद्र मोदी ने प्रिंस का जोरदार स्वागत किया

<p>भारत के दौरे पर आज पहुंचेंगे क्राउन प्रिंस सलमान, अहम करार की संभावना</p>
नई दिल्ली। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह पुलवामा हमले का जिक्र कर इस पर दुख प्रकट करेंगे। मगर वह इस पर मुद्दे पर चुप्पी साध गए। बुधवार को मीडिया में दिए बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रिंस के सामने पुलवामा हमले का जिक्र किया और कहा कि पाकिस्तान की मदद करने वाले देशों को इस पर दबाव डालने की जरूरत है।मगर इस मुद्दे पर प्रिंस ने कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर वह भारत की हरसंभव मदद करने को तैयार हैं। हम इंटेलिजेंस से लेकर अन्य चीजों तक के लिए आपका साथ देने को तैयार हैं।इस पर मोदी ने अतिवाद के खिलाफ मजबूत कार्ययोजना बनाने की जरूरत पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सऊदी अरब और हम इस संबंध में साझा विचार रखते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच में पांच समझौते हुए हैं।
दोनों देशों के हितों के लिए जरूरी

इससे पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कहा कि वह दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध देखना चाहते हैं। यह दोनों देशों के हितों के लिए जरूरी है। पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि भारत और अरब प्रायद्वीप के बीच की दोस्ती हमारे डीएनए में है। आने वाले समय में दोनों देशों के बीच स्थितियां और बेहतर होंगी। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद ये बातें कहीं। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
https://twitter.com/ANI/status/1098139150442610688?ref_src=twsrc%5Etfw
चीन दौरे पर जाने का कार्यक्रम

मंगलवार शाम को करीब 30 घंटे की यात्रा पर भारत आए मोहम्मद बिन सलमान का पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। पाकिस्तान को 20 अरब डॉलर की मदद का ऐलान करने के बाद सलमान भारत दौरे पर आए हैं। इसके बाद उनका चीन दौरे पर जाने का कार्यक्रम है। मोहम्मद बिन सलमान पीएम मोदी के साथ बुधवार को शिष्टमंडल स्तर की बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री द्वारा सऊदी क्राउन प्रिंस के सम्मान में भोज दिया जाएगा। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे।
 

https://twitter.com/hashtag/PresidentKovind?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पाक से सऊदी लौटे, फिर आए भारत दौरे पर

दक्षिण एशिया के दौरे की शुरुआत में रविवार को इस्लामाबाद पहुंचे क्राउन प्रिंस सोमवार को सऊदी अरब लौट गए थे। उनके पाकिस्तान से सीधे भारत आने पर आपत्ति जताई गई थी। प्रिंस इससे बचने के लिए पहले सऊदी अरब लौटे और यहां से सीधे भारत यात्रा के लिए निकले। सऊदी अरब के शाहजादे ऐसे समय में भारत की यात्रा पर आए हैं, जब कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था, इसमें 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.