ट्विटर पर कार्रवाई : राष्ट्र पति के ट्वीट को डिलीट करने के बाद नाइजीरिया में ट्विटर की सेवाएं सस्पेंड

पिछले दिनों राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के एक ट्वीट को डिलीट किए जाने के बाद नाइजीरिया ने माइक्रो ब्लॉगिंग ट्विटर पर कार्रवाई करते हुए कदम उठाया है। नाइजीरिया सरकार ने ट्विटर पर अनिश्चतिकाल के लिए पाबंदी लगा दी है।

<p>Nigeria suspends Twitter</p>

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर सबसे प्रमुख सोशल मीडिया मंच है। पिछले कुछ दिनों से पॉपुलर माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर विवादों में छाया हुआ है। भारत में इस प्लेटफार्म पर भारत में दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप है। ट्विटर दुनियाभर के बड़े नेताओं के अकाउंट पर कार्रवाई कर रहा है। वहीं कुछ देशों में उस पर भी तलवार लटक रही है। एक ऐसा ही मामला नाइजीरिया से सामने आया है। नाइजीरिया सरकार ने ट्विटर पर अनिश्चतिकाल के लिए पाबंदी लगा दी है।

यह भी पढ़ें

इस साल 2 सरकारी बैंक और एक बीमा कंपनी होंगे प्राइवेट, नीति आयोग ने सरकार को सौंपे नाम

 

नाइजीरिया में ट्विटर अनिश्चित काल के लिए निलंबित
पिछले दिनों राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के एक ट्वीट को डिलीट किए जाने के बाद नाइजीरिया ने माइक्रो ब्लॉगिंग ट्विटर पर कार्रवाई करते हुए कदम उठाया है। नाइजीरिया के सूचना और संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, संघीय सरकार ने नाइजीरिया में माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा ट्विटर की गतिविधियों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें

Patrika Positive News: मसीहा से कम नहीं जग्गा पहलवान, कंधों पर लेकर जाते सिलेंडर, हाथों से खिलाते हैं खाना

 

राष्ट्रपति ने किया था ये ट्वीट
राष्ट्रपति के ट्वीट को हटाए जाने के बाद नाइजीरियाई लोगों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट की खूब आलोचना की थी। हटाए गए ट्वीट में राष्ट्रपति बुहारी ने 1967-1970 में देश के 30 महीने के गृहयुद्ध के बारे में कहा। उन्होंने ने लिखा था, आज जो भी लोग गलत बर्ताव कर रहे हैं, उनको नाइजीरियाई गृह युद्ध की जानकारी नहीं है। शायद उन्हें को पता भी नहीं होगा कि तब कितने लोग मारे गए थे और कितना नुकसान हुआ। करीब 30 महीने तक हम मैदान में रहे थे। इस बार भी उनको उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

एजेंडा चलाने का आरोप
एक रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मंत्री लाई मोहम्मद ने ट्विटर पर एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। सूचना मंत्री ने हैरानी जताते हुए कहा कि नाइजीरिया में ट्विटर का मिशन बहुत ही संदिग्ध है। क्या ट्विटर ने उन हिंसक ट्वीट्स को डिलीट कर दिया है जो ननामदी कानू भेज रहे हैं। बता दे कि कानू बियाफ्रा (आईपीओबी) के स्थानीय समुदाय के नेता हैं। इससे पहले भी नाइजीरियाई सरकार ने देश में ट्विटर के मिशन पर संदेह व्यक्त करते हुए अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी पर दोहरे मापदंड अपनाने और पश्चिमी अफ्रीकी देश में अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.