Nepal : काठमांडू में ओली से नाराज लोगों का प्रदर्शन, राजशाही बहाल करने की मांग

ओली के चीनी प्रेम से जनता नाराज।
नेपाल में भ्रष्टाचार चरम पर।
लोग नेपाल में फिर से राजशाही व्यवस्था चाहते हैं।

<p>ओली के चीनी प्रेम से जनता नाराज।</p>
नई दिल्ली। वामपंथी नेता और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सरकार के खिलाफ नेपाल की जनता का असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों में व्याप्त असंतोष के पीछे बड़ी वजह चीन की कम्युनिस्ट सरकार से ओली का प्रेम, भ्रष्टाचार का चरम पर होना, राष्ट्रीय सुरक्षा की उपेक्षा और देश की जनता को अलग.अलग धड़ों में बांटकर देखने की सोच है। नेपाल के लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब वहां के लोग राजशाही व्यवस्था फिर से बहाल करने पर जोर देने लगे हैं। यहां तक कि नेपाल के लोग राजशाही व्यवस्था के तहत सीमित अधिकारों में जीने को तैयार हैं। इतना ही नहीं वहां की जनता ओली को देश का नेतृत्व करते नहीं देखना चाहती है।
https://twitter.com/ANI/status/1335149146005590016?ref_src=twsrc%5Etfw
धरना प्रदर्शन जारी

बता दें कि नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ पिछले कुछ समय से विरोध प्रदर्शन जारी है। कई शहरों के लोग राजशाही को बहाल करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। बुटवल, धनगढी, महेंद्र नगर, जनकपुर, रौटहट, विराटनगर सहित कई अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.