NASA ने जारी की चेतावनी, 2023 में पृथ्वी से टकरा सकता है 177 फुट बड़ा क्षुद्रग्रह

क्षुद्रग्रह 2005 ED224 के पृथ्वी से 2023, 2028, 2029, 2030 और 2064 में टकराने की संभावना है
98,300 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से क्षुद्रग्रह 2005 ED224 आगे बढ़ रहा है

वाशिंगटन। अंतरिक्ष में हो रहे हलचल व छोटी-छोटी गतिविधियों पर वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए है। खास कर वैसी गतिविधियों पर जिससे पृथ्वी को नुकसान पहुंच सकता है। अंतरिक्ष में अनगिनत क्षुद्रग्रह (Asteroid) हैं जो कभी-कभी पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरते हैं। कभी इतने पास से गुजरते हैं कि पृथ्वी से टकराने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में पृथ्वी से टकराने की संभावना वाले क्षुद्रग्रहों पर वैज्ञानिकों की पैनी नजर होती है।

ऐसा ही कुछ एक नजारा दो साल बाद सामने आ सकता है, जो पृथ्वी में तबाही मचा सकता है। दरअसल, अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकरा सकता है। इसे लेकर अभी से ही वैज्ञानिकों में तनाव बढ़ गया है।

पृथ्वी के करीब आ रहा है ये बड़ा क्षुद्रग्रह, स्टेरॉयड के हर गतिविधि पर nasa की नजर

नासा ने कहा है कि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के आधे से ज्यादा बड़ा एक क्षुद्रग्रह के अब से कुछ साल बाद पृथ्वी से टकराने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि क्षुद्रग्रह के आकार और उसकी गति को देखते हुए पृथ्वी के वातावरण में संभवतः इसे रोकना संभव नहीं होगा।

क्षुद्रग्रह की पहचान 2005 ED224 के रूप में हुई

वैज्ञानिकों ने इस खतरनाक क्षुद्रग्रह की पहचान 2005 ED224 के रूप में की है। नासा ने इसे सेंट्री के डेटाबेस में सूचीबद्ध किया है, जो कि उनकी प्रभाव निगरानी प्रणाली है। इस प्रणाली के माध्यम से नासा उन सभी ज्ञात क्षुद्रग्रहों पर नजर रखने में सक्षम है जिनके भविष्य में पृथ्वी से टकराने की संभावना है।

सेंट्री द्वारा 2005 ED224 को लेकर एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी पर लगभग 98,300 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से टकरा सकता है। ये क्षुद्रग्रह लगभग 177 फीट चौड़ा है।

वैज्ञानिकों ने बताया है कि 2005 ED224 क्षुद्रग्रहों के अपोलो परिवार का एक सदस्य है, जो बहुत ही खतरनाक कक्षा का अनुसरण करता है। यह क्षुद्रग्रह सूर्य के चारों ओर घूमता है,जो कभी-कभी पृथ्वी के मार्ग को पार कर जाता है।

2023 में पृथ्वी से टकरा सकता है 2005 ED224

सेंट्री सिस्टम की ओर से 2005 ED224 की कक्षा और प्रक्षेपवक्र के बारे में गणना के आधार पर बताया जा रहा है कि क्षुद्रग्रह के कारण पृथ्वी पर पांच संभावित प्रभाव हो सकते हैं। सेंट्री के अनुसार, क्षुद्रग्रह का पहला संभावित प्रभाव 11 मार्च 2023 को हो सकता है।

NASA ने सालों की खोज के बाद की नए ग्रह की पुष्टि, आकार में सूर्य से है 60 गुणा बड़ा

वैज्ञानिकों ने कहा कि आमतौर पर क्षुद्रग्रह जो 2005 ED224 से बड़े होते हैं और पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरने के तुरंत बाद फट जाते हैं। हालांकि, अब यदि 2005 ED224 अपनी वर्तमान गति के साथ आगे बढ़ते रहते हैं तो यह सफलतापूर्वक वायुमंडल में प्रवेश कर सकता है और एक बड़ी तबाही मचा सकता है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटना होती है, तो क्षुद्रग्रह पृथ्वी एक क्रेटर बना देगा जो एक किलोमीटर से कुछ कम चौड़ा होगा। क्षुद्रग्रह के प्रभाव से निकलने वाली ऊर्जा का स्तर इतना व्यापक होगा कि इससे एक शहर या यहां तक कि एक छोटे शहर को नष्ट करने के लिए पर्याप्त है।

यदि 2023 में 2005 ED224 पृथ्वी से टकराने से चूक जाता है तो यह क्षुद्रग्रह भविष्य में कभी भी टकरा सकता है। सेंट्री द्वारा एकत्रित जानकारी के अनुसार, क्षुद्रग्रह 2005 ED224 के पृथ्वी से 2023, 2028, 2029, 2030 और 2064 में टकराने की संभावना है। ये संभावित प्रभाव अंतरिक्ष में कई कारकों के कारण हो सकते हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.