विश्‍व की अन्‍य खबरें

चेन्नई के शनमुगा ने लैंडर विक्रम को ढूंढ़ने में की मदद, नासा ने दिया क्रेडिट

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा क्रैश साइट से 750 मीटर दूर तीन टुकड़ों मिला है
चेन्नई के 33 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर शनमुगा सुब्रमण्यन ही पहले वो शख्स हैं, जिन्होंने मलबे की पहचान की

नई दिल्लीDec 04, 2019 / 03:22 pm

Mohit Saxena

नई दिल्ली। एक भारतीय की मदद से अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) के महात्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान(Chandrayaan-2)के लैंडर विक्रम का मलबा आखिरकार ढूंढ़ निकाला गया है। अमरीकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा के लूनर रिकनेसैंस ऑर्बिटर(LRO)ने चांद की सतह पर विक्रम लैंडर का मलाबा तलाशा है। इस काम में चेन्नई के इंजीनियर शनमुगा सुब्रमण्यन ने अहम योगदान दिया है। आपको को बता दें कि चंद्रयान—2 के विक्रम लैंडर का मलबा क्रैश साइट से 750 मीटर दूर तीन टुकड़ों मिला है।

नासा के अनुसार 26 सितंबर को क्रैश साइट की एक तस्‍वीर जारी की गई थी और विक्रम लैंडर के सिग्नल्स की खोज के लिए लोगों को बुलाया गया था। नासा ने आगे बताया कि चेन्नई के 33 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर शनमुगा सुब्रमण्यन ही पहले वो शख्स हैं, जिन्होंने मलबे की पहचान की।’

नासा ने बताया कि शनमुगा सुब्रमण्यन ने ही हमारे LRO प्रोजेक्ट से संपर्क किया। उन्होंने क्रैश साइट के उत्तर-पश्चिम में लगभग 750 मीटर की दूरी पर स्थित मलबे को पहचाना था। यह पहले मोजेक (1.3 मीटर पिक्सल, 84 डिग्री घटना कोण) में एक एकल उज्ज्वल पिक्‍सल पहचान थी।’

शनमुगा सुब्रमण्यन उर्फ शान ने बताया कि नासा ने 14 -15 अक्टूबर और 11 नवंबर को 2 तस्वीरें जारी की थीं। उन्होंने अपने लैपटॉप पर 2 तस्वीरों की तुलना की। एक तरफ विक्रम लैंडर की पुरानी तस्वीर थी, दूसरी ओर नई फोटो थी, जो नासा ने जारी की थी। उन्हें ट्विटर और रेडिट यूजर्स से काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि ये बहुत कठिन था लेकिन वह कोशिश करते रहे।

नतीजे पर पहुंचने के बाद उन्होंने 23 अक्टूबर को ट्विटर पर इसका ऐलान किया। इससे पहले नासा 100 फीसदी आश्वस्त होना चाहता था, इसलिए ये जानकारी देने से पहले इंतजार किया गया। इस दौरान नासा ने खुद सच्चाई को जांचना चाहा। पूरी तरह से आशवस्त होने के बाद 3 दिसंबर को नासा ने ट्वीट करके विक्रम लैंडर का मलबा मिलने की जानकारी दी। साथ ही शनमुगा सुब्रमण्यन को इसका क्रेडिट भी दिया।

Home / world / Miscellenous World / चेन्नई के शनमुगा ने लैंडर विक्रम को ढूंढ़ने में की मदद, नासा ने दिया क्रेडिट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.