जो बाइडेन ने रोवर की सफलता के लिए नासा की टीम को दी बधाई, स्वाति मोहन के योगदान की तारीफ की

अमरीकी-भारतीय मूल के लोग दुनिया भर में देश की शान बढ़ा रहे हैं।
भारतीय मूल की स्वाति मोहन ने दिया इस क्षेत्र में अहम योगदान।

<p>रोवर ने 300 मिलियन मील की यात्रा 203 दिनों में की पूरी।</p>
नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगल पर उतरने में रोवर को मिली सफलता के लिए नासा टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय-अमरीकी एयरोस्पेस इंजीनियर डॉ. स्वाति मोहन उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने रोवर के लिए विकास और लैंडिंग प्रणाली का प्रसार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय-अमरीकी लोग देश का मान दुनिया भर में बढ़ा रहेर हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है।
https://twitter.com/ANI/status/1367671825665171459?ref_src=twsrc%5Etfw
नासा ने रोवर को सफलतापूर्वक मंगल पर उतारा

बता दें कि मंगल पर अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोवर अमरीका के समय के अनुसार 18 फरवरी, 2021 को दोपहर 3ः55 बजे मंगल पर सफलतापूर्वक पर उतार दिया गया। मानव इतिहास की इस महान् घटना के दौरान रोवर के मंगल पर लैंडिंग से पहले के 7 मिनट काफी तनावपूर्ण रहे।
203 दिनों में पूरी हुई रोवर की यात्रा

रोवर की मंगल तक की 300 मिलियन मील की यह यात्रा 203 दिनों में पूरी हुई। रोवर की इस सफलता पर दुनियाभर में इसका जोरदार स्वागत किया गया और नासा के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.