भारतीयों को लुभाने के लिए निक्की हेली ने पाक का मुद्दा उठाया, कहा- ट्रंप ने अरबों डॉलर की सहायता राशि रोकी

Highlights

निक्की ने कहा पाकिस्तान पर आर्थिक प्रतिबंध अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही लगाया है।
Donald Trump की विदेश नीतियों की हेली ने जमकर सराहना की है।

<p> भारतवंशी निक्की हैली। </p>
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतवंशी निक्की हैली जोरदार प्रचार कर रही हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उनके कंधों पर भारतीय वोटरों को लुभाने की अहम जिम्मेदारी है। निक्की हेली भी अपनी ओर से प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बार उन्होंने भारतीयों को अपनी तरफ करने के लिए पाकिस्तान का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान पर आर्थिक प्रतिबंध अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही लगाया है।
भारत की हवा को गंदा कहने वाले Donald Trump पर बरसे जो बिडेन, कहा-मित्र देश के लिए ऐसी टिप्पणी सही नहीं

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान को अरबों डॉलर की सहायता को रोक दिया, क्योंकि वह आतंकवादियों को पनाह देता है। वह अमरीकी सैनिकों को मारने की कोशिश कर रहे थे।
भारतवंशी निक्की हेली भारतीय लोगों में ट्रंप का खूब प्रचार कर रही हैं। भारतीय लोगों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हेली ने ट्रंप की विदेश नीतियों की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप को विदेश नीतियों बेहतर समझ है।
America में किरायदारों को मिली धमकी, अगर बिडेन को वोट दिया तो दोगुना हो सकता है किराया

निक्की हेली ने एक चुनावी प्रचार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमें विदेश नीति कैसे करनी है, इसके लिए स्मार्ट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ अमरीका के रिश्ते कभी इतने मजबूत बेहतर नहीं हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी साथ में अच्छे से मिलते हैं।
गौरतलब है कि निक्की हेली दक्षिण कैरोलिना की दो बार की गवर्नर रह चुकी है। वह राष्ट्रपति प्रशासन में पहली कैबिनेट रैंकिंग भारतीय अमरीकी भी थीं। अब वह ट्रंप के लिए प्रचार कर ही है उनके लिए वोट मांग रही हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.