भारतीय मूल के पत्रकार के सवाल पर उलझे Donald Trump, न सुनने का बहाना बनाया

Highlights

पुणे में जन्में शिरीष दाते ने ट्रंप (Donald Trump) से पूछा था कि क्या उन्हें अपने झूठ बोलने पर कभी अफसोस हुआ है।
पत्रकारों की भीड़ में ट्रंप उनके सवाल न समझने का बहाना बना रहे थे।

<p>अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। </p>
वॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और मीडिया का पंगा जग जाहिर है। वाइट हाउस (White House) में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ट्रंप एक सवाल को लेकर भौचक्के रह गए। भारतीय मूल के एक अमरीकी पत्रकार ने ट्रंप से सीधे-सीधे इतना तीखा सवाल कर डाला कि वह इसका जवाब देने में असमर्थ दिखे। वहीं इस सवाल से बचने के लिए वे दूसरे पत्रकार की तरफ बढ़ गए। दरअसल, पुणे में जन्में शिरीष दाते ने ट्रंप से पूछा था कि क्या उन्हें अपने झूठ बोलने पर कभी अफसोस हुआ है।
https://twitter.com/atrupar/status/1294033254174150658?ref_src=twsrc%5Etfw
ट्रंप को परेशानी में डाला

वाइट हाउस (White house) में ट्रंप गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान हफिंगटन पोस्ट के लिए वाइट हाउस के पत्रकार दाते ने ट्रंप से सवाल किया- ‘मिस्टर प्रेजिडेंट, साढ़े तीन साल बाद क्या आपको जरा भी अफसोस नहीं होता है। इन सारे झूठ के लिए जो आपने अमरीका के लोगों से बोला है?’ इस पर ट्रंप हक्के-बक्के रह गए और सवाल न सुन पाने के अंदाज में पूछा कि- ‘क्या सब?’ इस पर दाते ने दोहराया, ‘सारा झूठ, सारा धोखा?’
सवाल न समझने का बहाना बनाया

पत्रकारों की भीड़ में ट्रंप उनके सवाल न समझने का बहाना बना रहे थे। ट्रंप ने फिर पूछा-‘किसने किया?’ तो दाते ने सीधे जवाब दिया-‘आपने किया।’ इतना सुनने के बाद ट्रंप थोड़ा देर के लिए चुप रहे और फिर दूसरे पत्रकार से सवाल करने को कहा। दाते ने बाद में ट्वीट कर बताया कि बीते पांच साल से वे ट्रंप से यह सवाल करना चाहते थे। दाते स्टैनफर्ड यूनिवर्सटी से ग्रेजुएशन करने के बाद 30 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वह कुछ साल पहले ही वॉशिंगटन डीसी में शिफ्ट हुए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.