विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारत की पाक को अलग-थलग करने की नीति बनी कारगर, कश्मीर पर पाक ने बदले सुर

कश्मीर विवाद का हल न निकलता देख पाकिस्तान ने यूएन से गुहार लगाई, शान्ति से समस्या का समाधान निकालने को कहा।

नई दिल्लीMay 25, 2018 / 09:19 am

Mohit Saxena

भारत की पाक को अलग-थलग करने की नीति बनी कारगर, पाक ने बदले सुर

न्यूयॉर्क। कश्मीर विवाद का हल न निकलता देख पाक भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को जोरशोेर से उठाने की कोशिश कर रहा है। भारत की पाक को अलग-थलग करने की नीति कारगर होने के कारण पाक विश्व समुदाय के सामने अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है। वह अब संयुक्त राष्ट्र से समस्या को शान्ति से सुलझाने की बात कर रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(यूएनएससी) के प्रस्तावों के अनुसार फिलिस्तीन और कश्मीर विवाद पर आम सहमति बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को कश्मीर में अपने प्रस्तावों को लागू करने के वक्त सभी पहलूओं पर ध्यान देना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर: आधी रात आतंकियों ने जम्मू बस अड्डे पर ग्रेनेड से किया हमला, 2 पुलिसकर्मी समेत 3 घायल

कश्मीर में मानवाधिकार हनन हो रहा

गौरतलब है कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल लगातार संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत के रवैये को दोषी ठहराता रहा है। इसी महीने की शुरुआत में पाक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मसूद अनवर ने संयुक्त राष्ट्र की सूचना समिति के एक सत्र को संबोधित करते हुए कश्मीर मुद्दे को उठाया था। मसूद ने कहा था कि कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसी तरह यूएन में लोधी ने कहा कि यूएनएससी को अपने कार्यों में निष्पक्ष होना चाहिए। यूएन इसमें हस्तक्षेप कर यहां की जनता को राहत पहुंचा सकता है।
पाक के आरोप को किया था खारिज

पाक आतंकी मसूद अजहर को लेकर पहले ही भारत के आरोपों को खारिज कर चुका है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सूचना समिति को भटकाने की कोशिश कर रहा है। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारतीय दल के मंत्री श्रीनिवास प्रसाद ने कहा था कि भारत सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग आवश्यक मानता है। उन्होंने कई उदहारण देते हुए इसे यूएन के सामने दर्शाया है। उनका कहना है कि भारत आतंकवाद के खात्मे के लिए विश्व समुदाय का साथ चाहता है।
2017 में लोधी ने दिखाई थी झूठी तस्वीर

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने 2017 में एक जख्मी लड़की की फोटो दिखाते हुए दावा किया था कि यह कश्मीर में पैलेट गन के हमले का शिकार हुई है,जबकि वह फोटो फिलिस्तीनी लड़की की थी। उस समय यूएन में भारत के सबसे जूनियर डिप्लोमेट पॉलोमी त्रिपाठी ने जवाब देते हुए कहा था कि मलीहा लोधी ने जनरल असेंबली को फर्जी फोटो दिखाकर गुमराह किया और भारत के खिलाफ झूठी कहानी गढ़ी। इस मामले में मलीहा की काफी फजीहत हुई थी।

Home / world / Miscellenous World / भारत की पाक को अलग-थलग करने की नीति बनी कारगर, कश्मीर पर पाक ने बदले सुर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.