सऊदी अरब के रेगिस्तान में भीषण बर्फबारी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, ऊंटों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर

HIGHLIGHTS

Saudi Arabia Snow Fall: सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों व वीडियों में भारी बर्फबारी देखी जा सकती है। इतनी बर्फबारी देखरकर हर कोई आश्चर्य में है।
सऊदी अरब में इस बार की बर्फबारी ने पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

<p>Heavy snowfall breaks 50-year record in Saudi Arabia&#8217;s desert, white sheets of snow lying on camels</p>

रियाद। सऊदी अरब से बर्फबारी की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सऊदी अरब के रेगिस्तान में भीषण बर्फबारी ने पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारी बर्फबारी की तस्वीरें और वीडियो लोग सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, क्योंकि सऊदी अरब में आम तौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता है। सऊदी अरब एक गर्म प्रदेश है, ऐसे में यहां पर भीषण बर्फबारी की संभावना कम रहती है।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों व वीडियों में भारी बर्फबारी देखी जा सकती है। इतनी बर्फबारी देखरकर हर कोई आश्चर्य में है। रेगिस्तान की रेत के साथ ही ऊटों की पीठ पर भी बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई है। लोग ऊटों के पीठ पर जमी बर्फ का वीडियो शेयर कर रहे हैं।

https://twitter.com/RexChapman/status/1362214038780981249?ref_src=twsrc%5Etfw

बर्फबारी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड

ऐसा बताया जा रहा है कि सऊदी अरब में इस बार की बर्फबारी ने पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 50 सालों में ऐसा कभी नहीं देखा गया है। सऊदी अरब में हुई बर्फबारी पूरे खाड़ी देशों के लिए दुर्लभ घटना बताई जा रही है।

आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले ही बर्फीली सर्दी ने सऊदी अरब में दस्तक दी है। यहां का तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंढ कई गुना बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है और अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनकर रहने को कहा गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.