वाशिंगटन. एक पिता के लिए इससे बड़ा गम कोई नहीं होगा जब अपने ही बेटे की अर्थी को कंधा दे चुका हो। ये बड़ा पहाड़ टूटा था अमरीका के रहने वाले जोन रीड (Jhon Reid) पर। जोन रीड के 16 वर्षीय बेटे की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इस हादसे को पिता कभी नहीं भुला पाया। इसके बाद जोन रीड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इतना इमोश्नल है कि आप अपने आंसूओं को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो को अब तक 12 मिलियन (एक करोड़ बीस लाख) से अधिक बार व्यूज मिल चुके हैं।
जानिए क्या है वीडियो में
इसे शेयर करते हुए एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि इस आदमी ने पिछले साल एक कार दुर्घटना में अपने 16 वर्षीय बेटे को खो दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चे के सभी अंगों को दान करने का फैसला किया, जिसमें उसका दिल भी शामिल था। इस महीने उनके बेटे के अंग प्राप्त करने वाले शख्स ने इस पिता को एक गिफ्ट भेजा। गिफ्ट में एक टेडी बियर था, जिसमें उनके बेटे की धड़कनों की रिकॉर्डिंग थीं।