Egypt ने चीनी कोरोना वैक्सीन सिनोवैक को आपात इस्तेमाल की दी मंजूरी

EDA ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर जानकारी देते हुए बताया कि चीनी सिनोवैक COVID-19 वैक्सीन को मिस्र में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है।

<p>EDA licenses emergency use of Chinese CoronaVac vaccine in Egypt</p>

काहिरा। पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने जहां एक ओर चिंताएं बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर टीकाकरण अभियान भी तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में इजिप्ट ड्रग अथॉरिटी (EDA) ने चीनी कोरोना वैक्सीन सिनोवैक (SinoVac) को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

EDA ने मंगलवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर जानकारी देते हुए बताया कि चीनी सिनोवैक COVID-19 वैक्सीन को मिस्र में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है। EDA के सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन फॉर बायोलॉजिकल एंड इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के प्रमुख महमूद यासिन ने जानकारी देते हुए बताया कि सिनोवैक को मंजूरी देना COVID-19 के प्रसार को नियंत्रित करने और सभी नागरिकों को टीका प्रदान करने के राज्य के प्रयासों का ही एक हिस्सा है।

यह भी पढ़ें
-

Indonesia ने चीन की कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की दी मंजूरी, राष्ट्रपति लगवाएंगे पहला टीका

उन्होंने कहा “ईडीए ने वैक्सीन की प्रभावशीलता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू परिस्थितियों के आधार पर आवश्यक मूल्यांकन के बाद वैक्सीन का उपयोग करने के लाइसेंस को अधिकृत किया है।”

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80wuxr

जनवरी में शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान

महमूद यासिन ने बयान में आगे कहा कि मिस्र ने अब तक चीन के सिनोपार्म, रूस के स्पुतनिक वी और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका COVID-19 टीकों को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है। बता दें कि जनवरी में मिस्र ने सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा कर्मचारियों के साथ मिलकर COVID-19 टीकाकरण का एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया था।

यह भी पढ़ें
-

चीन की कंपनी ने किया Corona पर सबसे कारगर Vaccine बनाने का दावा, पढें पूरी खबर

इसके बाद 21 अप्रैल को जैविक उत्पाद और टीके के लिए मिस्र की होल्डिंग कंपनी और चीनी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी सिनोवैक ने उत्तरी अफ्रीकी देश में सिनोवैक कोविड -19 वैक्सीन के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

बता दें कि मिस्त्र में कोरोना संक्रमण से अब तक 2,22,523 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 13,049 लोगों की मौत हो चुकी है। मिस्र में अब तक वैक्सीन की 6,60,000 डोज दी जा चुकी है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.