नशे में धुत कर डाली कैब, तीन देशों से गुजरता हुआ पहुंचा घर तो हुआ ये खुलासा

उसने करीब 600 किमी की यात्रा की।

नई दिल्ली। एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। नार्वे का रहने वाला एक शख्स नए साल का जश्न मनाने डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन पहुंचा। उसने यहां नदी के किनारे पार्टी की और खूब शराब पी। इसके बाद देर रात उसे घर जाने की सूझी। नशे में धुत यह शख्स भूल गया कि वो दूसरे देश में है। उसने एप की मदद से टैक्सी बुक कर ली। उसे कोपनहेगन से ओस्लो स्थित अपने घर पहुंचने में साढ़े छह घंटे लगे। खबर के मुताबिक उसने करीब 600 किमी की यात्रा की। इस दौरान वह दो देश सड़कमार्ग से पार कर अपने देश नार्वे पहुंचा।
इस क्रम में वो 6 घंटों में तीन देश होकर गुजरा। टैक्सी ड्राइवर ने उसे किसी तरह घर पहुंचाया। इस यात्रा में बिल 18 हजार नार्वे क्रोन ‘करीब 1.40 लाख’ रुपए आया। वो टैक्सी से उतरा और सीधे जाकर घर में घुस गया। ट्रैक्सी ड्राइवर ने काफी देर तक उसके आने का इंतजार किया, पर वो नहीं आया।
ड्राइवर के कार की बैट्री डिस्चार्ज होने के कारण ड्राइवर ओस्लो पुलिस के पास पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद ओस्लो पुलिस ने एक के बाद एक ट्वीट कर नशे में धुत इस शख्स की कहानी बताई। पुलिस इस शख्स के घर पहुंची। इस दौरान वो सो रहा था। वो काफी देर तक गलती मानने में आनाकानी करता रहा। इसके बाद पुलिस उसे पुलिस स्टेशन में ले गई। पहले तो उसने बिल भरने में आनाकानी की। बाद में पुलिस की सख्ती के बाद उसने बिल भर दिया। इस शख्स का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड्स नहीं था, इसलिए पुलिस ने हिदायत देकर उसे छोड़ दिया।
हालांकि पुलिस ने इस शख्स का नाम नहीं बताया है। इसी घटना से जुड़ी एक और खबर यह है की बीते नवंबर में दुबई में ब्रिटिश नागरिक डेविड बालनटाइन को टैक्सी फेयर नहीं चुकाने पर 69 दिन की सजा सुने गई थी। टैक्सी बिल 180 रु. था। पुलिस ने उसे दो साल की मशक्कत के बाद आखिर कार पकड़ ही लिया। उसे इस जुर्म के चलते 69 दिनों की सजा सुनाई गई थी।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.