Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में 38 हजार से ज्यादा नए केस मिले, 560 ने जान गंवाई

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 43 हजार से ज्यादा कोविड मरीज ठीक हो गए। 560 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

<p>coronavirus</p>

नई दिल्ली। देश में महामारी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 43 हजार से ज्यादा कोविड मरीज ठीक हो गए। मौत के आंकड़ों की बात करें तो 560 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। लगातार 9वें दिन 45 हजार से कम केस आए हैं। इससे पहले 7 जुलाई को 45 हजार 701 मामले सामने आए थे।

एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 079 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 13,750 केस केरल में मिले हैं। वहीं. महाराष्ट्र में 7,761 केस, आंध्र में 2,345, तमिलनाडु में 2,312 और ओडिशा में 2,070 केस सामने आए हैं। इस दौरान 43 हजार 869 मरीज ठीक हुए है। आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब तक 3 करोड़ 02 लाख 27 हजार 792 मरीज कोरोना महामारी से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। देश में एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ेंः देश में 4 जुलाई को ही कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक! टॉप वैज्ञानिक ने किया दावा



सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में
रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में मरने वालों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में 167 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं इस दौरान केरल में 130 लोगों की महामारी से मौत हुई। हालांकि, भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 97.31% पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में केरल में 36.11 प्रतिशत केस सामने आए है।

यह भी पढ़ें

दुनिया में दस्तक दे चुकी है कोरोना की तीसरी लहर, 33 देशों में बढ़े 100 फीसदी से ज्यादा केस



राज्यों पर एक नजर ……..
— केरल में 13,750 लोग संक्रमित पाए गए। 10,697 लोग ठीक हुए और 130 लोगों की मौत हो गई।

— महाराष्ट्र में 7,761 लोग संक्रमित पाए गए। 13,452 लोग ठीक हुए और 167 लोगों की मौत हो गई।

— छत्तीसगढ़ में 312 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 358 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई।

— उत्तर प्रदेश में 86 लोग संक्रमित पाए गए। 140 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हुई।

— दिल्ली में 66 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 79 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हो गई।

— राजस्थान में 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 54 लोग ठीक हुए।

— गुजरात में 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 70 लोग ठीक हुए।

— मध्यप्रदेश में 15 नए मामले सामने आए। इस दौरान 33 ठीक हुए।

— मिजोरम में 456 नये मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.