नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) के प्रकोप से जूझ रही दुनिया के सामने लगातार चुनौती बढ़ती जा रही है। कई देशों में कोरोना के दूसरी और तीसरी लहर से हाहाकार मचा है। अमरीका में कोरोना संक्रमण ( Coronavirus In America ) से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से एहतियातन कई देशों ने लॉकडाउन, कर्फ्यू जैसे प्रतिबंधों को लागू किया है। कई यूरोपीय देशों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। फ्रांस ने पहले ही 1 दिसंबर तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, जबकि ब्रिटेन ने भी दोबारा लॉकडाउन लगाया है।
पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 6 करोड़ पार हो गई है, जबकि 14 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पूरे विश्व में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 60,105,740 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,414,028 हो गया है।
अमरीका में कोरोना से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। अमरीका में अब तक 265,891 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,955,007 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे जबकि ब्राजील में तीसरे नंबर पर है। पूरी दुनिया में अब तक 4.15 करोड़ लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित देश
देश का नाम कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या कोरोना से मृत लोगों की संख्या अमरीका 12,955,007 265,891 भारत 9,222,216 134,74 ब्राजील 6,121,449 170,179 रूस 2,138,828 37,031 पेरू 950,557 35,641 स्पेन 1,614,126 43,668 चिली 542,080 15,106 ब्रिटेन 1,538,794 55,838 मैक्सिको 1,041,875 101,676 इटली 1,408,868 49,623 ईरान 854,361 44,802 फ्रांस 2,127,051 48,518 सऊदी अरब 355,034 5,761 तुर्की 440,805 12,219