ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की आयु में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

महारानी की ओर से जारी एक बयान में राजमहल ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह प्रिंस फिलिप का विंडसर कैसल में निधन हो गया।

<p>Britain: Queen Elizabeth II Husband Prince Philip Passed Away at age 99</p>

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रिंस फिलिप अब हमारे बीच नहीं रहे। महारानी की ओर से जारी एक बयान में राजमहल ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह प्रिंस फिलिप का विंडसर कैसल में निधन हो गया।

बयान में आगे कहा गया है कि गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि महारानी के पति प्रिंस फिलिप- ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह विंडसर कैसल में अंतिम श्वांस ली। बता दें कि प्रिंस फिलिप को पिछले दिनों लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद उनको छुट्टी मिल गई थी।

यह भी पढ़ें
-

रानी एलिजाबेथ का ऐलान-प्रिंस हैरी की शाही परिवार में नहीं होगी वापसी, हैरी बोले- हम सेवा करते हुए जिएंगे जीवन

प्रिंस फिलिप के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रिंस फिलिप के निधन पर मेरे विचार ब्रिटिश लोगों और शाही परिवार के साथ हैं। उनका सैन्य में विशिष्ट करियर था और कई सामुदायिक सेवा पहलों में वे सबसे आगे थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

https://twitter.com/ANI/status/1380478509232005125?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/narendramodi/status/1380487734196846594?ref_src=twsrc%5Etfw

10 जून को मनाते अपना 100वां जन्मदिन

आपको बता दें कि प्रिंस फिलिप काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। करीब एक महीने तक अस्पतला में भर्ती रहने के बाद पिछले दिनों वे वापस घर लौटे थे। वे हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। कोरोना महामारी के इस संकट में प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपना अधिकतर समय इंग्लैंड के विंडसर कैसल में कुछ कर्मचारियों के साथ बिताया था। दोनों ने एक ही साथ जनवरी में कोरोना टीका की पहली खुराक लगवाई थी।

प्रिंस फिलिप आगामी 10 जून को अपना 100वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने आज आखिरी सांस ली। इससे पहले 2011 में प्रिंस फिलिप का ऑपरेशन हुआ था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सैंड्रिंघम से हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया था। उस समय प्रिंस फिलिप की मनियों में रूकावट का इलाज किया गया था और एक स्टेंट लगाया गया था।

यह भी पढ़ें
-

रानी एलिजाबेथ द्वितीय की 95वीं जन्मतिथि पर नया सिक्का जारी होगा

मालूम हो कि फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता है। 1947 में एलिजाबेथ द्वितीय से प्रिंस फिलिप ने शादी की थी। उन्होंने 2017 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.