भगोड़े मेहुल चोकसी को लगा एक और झटका, अब भारत के साथ इस देश ने भी दिया कार्रवाई का संकेत

मेहुल चोकसी को लेकर एंटीगुआ के पीएम का बड़ा बयान
भारतीय जांच एजेंसियां पूछताछ के लिए स्‍वतंत्र
पीएनबी घोटाले के आरोपी को वापस इंडिया जाना होगा

नई दिल्‍ली। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB SCAM) में आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने मेहुल चोकसी को धोखेबाज करार देते हुए कहा है कि भारतीय जांच एजेंसियां एंटीगुआ आकर मेहुल चोकसी से पूछताछ करने के लिए स्वतंत्र हैं।
सिटीजनशिप इनवेस्‍टमेंट प्रोग्राम को हुआ नुकसान

एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने कहा कि मेहुल चौकसी को वापस इंडिया जाना होगा। ये सब समय की बात है कि वो कबतक कानूनी दांव-पेचों से खुद को बाहर रख पाता है। पीएम ब्राउन ने ये भी बताया कि मेहुल चोकसी की वजह से कैसे उनके सिटिजनशिप बाय इनवेस्टमेंट प्रोग्राम को नुकसान पहुंचा है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
प्रत्‍यर्पण की संभावना बढ़ी

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ के इसी प्रोग्राम का इस्तेमाल करते हुए एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने हमें समय पर सूचित नहीं किया। लेकिन हमारी सरकार का इस मामले में रुख साफ है। मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से जाना होगा। उनके इन बयानों से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की संभावनाओं को बल मिलता है।
https://twitter.com/ANI/status/1176968639926243328?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि हाल ही में गैस्टन ब्राउन ने मेहुल चोकसी की नागरिकता को रद्द करने का ऐलान किया था। उन्होंने ये कदम भारत के दवाब में उठाया था। PNB घोटाले के तहत नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर 13 हजार करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। ये मामला 2018 में सामने आया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.